back to top

प्रभात राठौर ने जीता मिस्टर लखनऊ का खिताब

मिस्टर एंड मिस लखनऊ का शानदार आयोजन
दिव्यांग बच्चों और महिलाओं के उत्थान के लिये हुआ शो
लखनऊ। प्रदेश के दिव्यांग बच्चों के उत्थान और प्रोत्साहन के लिये उत्तर प्रदेश रिटेलर्स एसोसिएशन आगे आया है। राजधानी में आज जानकीपुरम सहारा स्टेट स्थित जेबी लॉन में मिस्टर एंड मिस और मिसेज लखनऊ स्टार आॅइकन अवार्ड-2026 फैशन शो का शानदार आयोजन किया गया। इस लखनऊ स्टार आॅइकन अवार्ड में मिस्टर के लिये प्रभात राठौर ने खिताब जीता। वहीं मिस पद के लिये तान्या ने बाजी मारी। जबकि मिसेज के लिये प्रियंका मौर्या विजेता रही। शो का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुराग रस्तोगी नॉर्थ इंडिया हेड इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन ने किया। जिनका स्वागत मुख्य आयोजक रत्नेश अग्रवाल ने किया। उत्तर प्रदेश रिटेलर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित किये गये। इस शो में टीवी कलाकार प्रीति सिंह हिमांशु सिंघल प्रीति सिंह चौहान प्रवीन कुमार मोनिका गुप्ता जज की भूमिका में शामिल रही। कार्यक्रम के संचालन में परी मेकवोअर्स एण्ड फैशन वर्ल्ड की पूनम सिंह और उनकी टीम ने विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में एक्सोटिक मशीन के एमडी आशीष गोरोवाला और जेएसवी ग्रुप के एमडी पंकज वर्मा तथा खन्ना चिकन चौक के मुखिया अजय खन्ना विशेष सहयोगी रहे।इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अग्रवाल सर्राफ के मुखिया रत्नेश अग्रवाल ने बताया कि मिस्टर एंड मिसेज लखनऊ स्टार आॅइकन अवार्ड-2026 केवल एक फैशन शो नहीं है, बल्कि यह कार्यक्रम दिव्यांग बच्चों के उत्थान और महिलाओं के आत्मविश्वास व प्रतिभा सहित सशक्ति करण का एक शानदार मंच देना था। आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है। यह मंच महिलाओं के आत्मविश्वास, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता का सशक्त उत्सव है।आज की महिला हर भूमिका में उत्कृष्ट है। चाहे वह घर हो, या करियर या फिर समाज। ऐसे मंच उसे अपनी पहचान बनाने का अवसर देते हैं। मिस्टर एण्ड मिसेज लखनऊ स्टार आॅइकन अवार्ड-2026 शो ने विवाहित व अविवाहित महिलाओं को अपने सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान किया।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...