सरस्वती एकेडमी में आयोजित हुआ समारोह
लखनऊ। साहित्य की दुनिया व भास्कर साहित्यिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सीतापुर रोड, भरत नगर स्थित सरस्वती एकेडमी में आयोजित समारोह में कवि व साहित्यकार कन्हैयालाल, प्रेम शंकर शास्त्री बेताब, प्रवीण कुमार पाण्डेय आवारा, हरगोविंद यादव को विद्या वाचस्पति और डॉ कुसुम चौधरी व यदुनाथ सुमन को भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं रामराज भारती के कुशल संचालन में कवियों ने अपनी रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ अजय प्रसून, डॉ साहब दीन, सुरेश चंद्रा सक्षम, डॉ नीलम रावत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।





