ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी लखनऊ द्वारा कार्यक्रम आयोजित
लखनऊ। ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी लखनऊ द्वारा संचालित मदहोश सिने प्रोडक्शन एंव जायो आर्टिस्ट प्रोडक्शन के संयुक्त तत्त्वाधान में सिंगर व रंगकर्मी स्व. जोहरा बेगम उर्फ रीना देवी की याद में ओपन माईक कराओके कंपटीशन का आयोजन लक्की कैफे भवन कैसरबाग परिवर्तन चौक, रानी लक्ष्मीबाई मार्ग लखनऊ के परिसर में किया गया। कार्यकम की अध्यक्षता प्रसिद्ध नाटककार व रंगकर्मी एम. अली मदहोश द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन अजय यादव और आदित्यपाल ने किया। विशिष्ट अतिथिगण, वरिष्ठ रंगकर्मी व कलाकार शक्ति मिश्रा, दिलीप साहू, राजेश सक्सेना ने कंपटीशन में भाग लेने वाले लोगों को साटीफिकेट प्रदान किये और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में विशेष सहयोग हरीश कुमार जी ने किया। कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए नई प्रतिभाओं को गायन व अभिनय में मौका देने के लिए मदहोश सिने प्रोडक्शन और जायो आर्टिस्ट प्रोडक्शन ऐसे ही कार्यकम लगातार आयोजित करेंगें। जिन लोगो ने कार्यक्रम में उत्तम प्रदर्शन किया और जिन्हे सम्मानित किया गया। उनके नाम अग्रलिखित है प्रथम पुस्कार स्वेच्छा, द्वितीय पुरस्कार मोहम्मद उसमान सिद्दीकी, तृतीय पुरस्कार भयंक को प्रदान किया गया।





