back to top

पांच के बजाय छह दिनी होगा पंच पर्व दिवाली

गोवर्धन पूजन की तिथि एक दिन आगे बढ़ी

रूप चतुर्दशी का अभ्यंग स्नान और दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन एक ही दिन होगा

महालक्ष्मी पूजन के अगले दिन सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है

लखनऊ। सुख-समृद्धि और वैभव का पंच पर्व दीपावली इस बार पांच के बजाय छह दिन का होगा। रूप चतुर्दशी का अभ्यंग स्नान और दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन एक ही दिन होगा। गोवर्धन पूजा एक दिन आगे बढ़ गई है। महालक्ष्मी पूजन के अगले दिन सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है।
पं. बिन्द्रेस दुबे के अनुसार 10 नवंबर को धनतेरस होगी। 11 को प्रदोषकाल में अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति के लिए रूप चतुर्दशी तिथि का दीपदान प्रदोषकाल में किया जाएगा। अगले दिन 12 को सूर्योदय से पहले रूप सौंदर्य के लिए तेल.उबटन से अभ्यंग स्नान होगा। इसी दिन प्रदोषकाल में आयुष्मान योग और स्वाति नक्षत्र में सुख-समृद्धि की कामना से महालक्षमी पूजन किया जाएगा। 13 नवंबर सोमवार को उदयाकाल में कार्तिक अमावस्या होने से सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है।
13 नवंबर सोमवार को अमावस्या तिथि दोपहर 2.57 तक रहेगी। इसलिए अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजा और बली प्रतिपदा पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा। 14 नवंबर को कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि दोपहर 2.37 बजे से लगेगी। इसके चलते उदया तिथि के मान से यम द्वितीया भाई दूज 15 नवंबर को होगी। इसी दिन चित्रगुप्त पूजन होगा।

भाई-बहन के स्नेह का पर्व भाई दूज

कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भाई.बहन के स्नेह का पर्व भाई दूज मनाया जाता है। द्वितीया तिथि 14 नवंबर को 2.58 से अगले दिन 2.20 तक रहेगी। पौराणिक कथा कहती है कि इस दिन यमुनाजी ने अपने भाई यम देवता को घर पर भोजन के लिए आमंत्रित किया था।

कहीं होगा स्वर्ण शृंगार तो कहीं 108 दीपों से महाआरती

शहर के महालक्ष्मी मंदिरों में दीपावली पर कई आयोजन होंगे। कहीं स्वर्ण शृंगार किया जाएगा तो कहीं 108 दीपों से महाआरती की जाएगी। इसी कड़ी में महालक्ष्मी मंदिर राजवाड़ा में मनोहारी शृंगार किया जाएगा। महालक्ष्मी मंदिर यशवंतगंज में विशेष शृंगार और पूजा.अर्चना की जाएगी। उषानगर महालक्ष्मी मंदिर में 108 दीपों से महाआरती होगी।

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...