back to top

पद्मजा कला संस्थान का वार्षिकोत्सव आज

संत गाडगे आॅडिटोरियम में होंगी कथक प्रस्तुतियां और होगा सम्मान समारोह

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव की सांस्कृतिक संस्था पद्मजा कला संस्थान का वार्षिकोत्सव, मंगलवार 15 अप्रैल को गोमती नगर स्थित उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में आयोजित किया जा रहा है। शाम 6:30 बजे होने वाले इस भव्य समारोह में कथक गुरु डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव के 70 से अधिक शिष्यों की कथक प्रस्तुतियां होंगी।
वार्षिकोत्सव में चार वर्ष की आयु से लेकर 50 वर्ष तक के शिष्य कथक नृत्य के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित करेगें। इसके साथ ही विकास मिश्रा के मार्गदर्शन में तबले की शिक्षा ले रहे शिष्यों की भी प्रस्तुतियां होंगी। समारोह के प्रथम चरण में विभिन्न विधाओं के प्रसिद्ध कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसमें कथक के क्षेत्र में पंडित अनुज मिश्रा, भरतनाट्यम के क्षेत्र में सय्यद शमसुर रहमान, गायन के क्षेत्र में बृजेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, तबला के क्षेत्र में अरुण भट्ट, रंगमंच के क्षेत्र में पुनीत अस्थाना और लेखन एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सरोज अग्रवाल का सम्मान किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में संत कबीर के भजन पर आधारित कथक प्रस्तुति से लेकर कृष्ण लीला तक देखने को मिलेगी। पारंपरिक कथक के साथ-साथ ह्सृजनह्व में नवीन प्रयोगों को भी पेश किया जाएगा। दूसरी ओर बाल कलाकार मास्टर अर्थव, शास्त्रीय गायन भी सुनाएंगे वहीं बेंगलुरु से आई श्रीमती रुचि दोषी, कृष्ण की छवि को मधुराष्ट्रकम के माध्यम से पेश करेंगी। पद्मजा कला संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव के अनुसार इस अवसर पर समारोह की मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह होंगी वहीं विशिष्ट अतिथियों में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की पूर्व अध्यक्ष डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय और बिरजू महाराज कथक संस्थान की अध्यक्ष डॉ. कुमकुम धर को आमंत्रित किया गया है।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी पर सजे बाजार, कान्हा की बांसुरी और मूर्ति कर रही आकर्षित

लखनऊ। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व है। कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित है। घरों...

‘श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरिया’… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

ख्यातिलब्ध कलाकारों की कथक प्रस्तुतियों ने बनाया नमन समारोह को यादगार नवांकुरों के घुघरुंओं ने दर्शकों का दिल जीता लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ...

रंगों और रचनात्मकता के साथ संपन्न हुआ ‘नवागमन’

लखनऊ। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के वास्तुकला एवं योजना संकाय में आयोजित दो दिवसीय नवागमन ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन एक रंगमय,...

भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति, सृजन और संवेदना का प्रतीक रही है

निबंध प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, लखनऊ एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ के संयुक्त तत्त्वावधान...

रॉक बैंड की प्रस्तुति के बीच इस्कॉन मंदिर में होगा कान्हा का स्वागत

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में 4 सितंबर दिन शुक्रवार...

पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

लखनऊ। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कला दीर्घा, अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं कला स्रोत कलावीथिका के संयुक्त तत्वावधान में पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी...