back to top

नापाक गठजोड़

पुलिस और अपराधियों के बीच गठजोड़ बहुत पुराना है और यह समय-समय पर बहुत वीभत्स रूप में उजागर भी होता रहा है। नब्बे के दशक में पूर्व गृह सचिव एनएन वोहरा कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में नेताओं, अधिकारियों और माफिया तंत्र के बीच मजबूत गठजोड़ का खुलासा करते हुए इसे खत्म करने का सुझाव दिया था लेकिन इसे मानने की बात तो दूर रिपोर्ट आने के बाद शायद ही कभी उस पर गौर किया गया हो।

अपराधियों और पुलिस के बीच गठजोड़ इतना मजबूत है कि प्रत्येक माफिया के बढ़ने और पनपने के पीछे कहीं न कहीं कोई पुलिस खड़ी होती है। जब यह गठजोड़ वीभत्स रूप में सामने आता है तब कुछ दिनों तक चर्चा होती है और बाद में सब सामान्य हो जाता है।

कानपुर देहात में माफिया सरगना विकास दुबे के घर दबिश देने गयी पुलिस टीम पर हमला और आठ पुलिस कर्मियों की शहादत व सात अन्य के घायल होने के बाद जिस तरह से पुलिस और इस माफिया के बीच गहरे संबंधों का खुलासा हो रहा है उससे एक बात स्पष्ट है कि आठ पुलिस कर्मियों की शहादत के लिए जितना दोषी माफिया विकास दुबे है उतना ही जिम्मेदार पुलिस तंत्र है जो इस अपराधी के पीछे खड़ी रही और पर्दे के पीछे इसकी मदद कर जरायम के साम्राज्य को बढ़ने दिया।

जरा सोचिए आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद जिस तत्परता से इसे खोजने का अभियान पुलिस ने छेड़ा है, घटना के दो दिनों के अंदर जरायम की काली कमाई से खड़े किये गये आलीशन घरों को जमींदोज कर दिया गया उसी तत्परता से अगर पुलिस ने तब भी काम किया होता जब विकास दुबे ने राज्यमंत्री की हत्या की थी, स्कूल प्रबंधक की हत्या की थी या व्यवसायी की हत्या की थी, तो विकास दुबे का माफिया तंत्र इतना फैलता ही नहीं और न ही दोषियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस को अपने बीच के ही लोगों की हिस्ट्रीशीट तलाशनी पड़ती।

विकास दुबे को बड़ा अपराधी बनाने, जरायम के साम्राज्य को विस्तृत करने और पुलिस टीम पर हमले से लेकर भगाने-बचाने तक में पुलिसकर्मियों पर ही शक की सुई घूम रही है। इससे स्पष्ट है कि इस अपराधी के काले कारोबार में कहीं न कहीं ये बचाने वाले भी भागीदार हैं। इसलिए विकास दुबे की गिरफ्तारी और सजा देना इस पूरे प्रकरण का मात्र एक पक्ष है, लेकिन कानून का राज तो तब कायम होगा जब कानून देखभाल करने वाले कानून का सम्मान करना सीखेंगे।

प्रदेश में हर थाने में दो-चार माफिया मिल जायेंगे जिनकी पहुंच सभी दलों के स्थानीय नेताओं तक है और इनका धंधा पुलिस एवं प्रशासन के लोगों की मिलीभगत से ही चलता है। इसलिए यह जरूरी है कि अपराधियों एवं पुलिस के इस नापाक गठजोड़ को ही खत्म किया जाये ताकि कानून सही रूप में काम कर सके। कानून को लागू करने वाले ही अगर कानून के दुश्मन बने रहेंगे तो एक विकास के रहने या जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

जरूरत है समस्या की जड़ पर प्रहार करने की और इसकी शुरूआत के लिए यह अच्छा मौका है। पुलिस के पास हर छोटे-बड़े अपराधी की पुख्ता जानकारी होती है और अगर पुलिस ईमानदारी से काम करे तो कानून व्यवस्था जो आज की सबसे बड़ी समस्या है इसे कुछ ही दिनों में दुरुस्त किया जा सकता है। लेकिन शायद ही कभी पुलिस अपनी तरफ से पहल कर माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाती हो। जब कोई बड़ी घटना हो जाती है या ऊपर से आदेश आता है तो कुछ दिन दिखावे की कार्रवाई होती है। ऐसे पाखंड से न कानून व्यवस्था सुधरेगी और न माफिया खत्म होंगे।

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...