back to top

मस्जिदों में हुई नमाज, हर्षोल्लास के साथ मनी बकरीद

लखनऊ। सोमवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ लखनऊ सहित देश भर में मनाया गया। ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और इसके बाद कुर्बानी दी। ईदगाहों व मस्जिदों के पास बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया था। मुस्लिम समाज के लोगों ने एक के बाद एक कई राउंड में ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज पढ़ी और देश की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
बता दें नमाज और कुर्बानी के लिए पहले ही गाइडलाइन जारी कर दी गई थी और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। राजधानी लखनऊ में ऐशबाग ईदगाह, टीले वाली मस्जिद और बड़े इमामबाड़े पर बकरीद की नमाज अदा की गई। शहर में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किया गया है।
राजधानी में सुबह सात बजे से 11 बजे तक ईद की नमाज का सिलसिला चलता रहा। लखनऊ के ऐशबाग मस्जिद, टीले वाली मस्जिद, आसिफी मस्जिद समेत कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भारी पुलिस मुस्तैद रही। ईदुल अजहा यानी बकरीद के मौके पर इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया के मौलाना राशिद फिरंगी महली ने अपील किया कि किसी प्रतिबंधित जीव की कुबार्नी न दें। खून को नालियों में न बहाएं, उसे जमीन में दफन कर दे। शांति और आपसी भाईचारा कायम रहे। इसके लिए यूपी सरकार और इस्लामिक सेंटर आॅफ इंडिया की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करें। मुफ्ती इरफान मियां फरंगी महली, शिया मौलाना कल्बे जवाद, मौलाना सैफ अब्बास ने भी लोगों से कहा कि आपसी एकता और भाईचारे के साथ त्योहार मनाए, कोई भी ऐसा काम न करे, जो किसी दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचे।

इबादत के बाद शुरू हुआ कुर्बानी का सिलसिला
कुर्बानी के जज्बे के साथ ईद-उल-अजहा पर सोमवार को अल्लाह की बारगाह में लाखों सिर सजदे में झुके। प्रदेश भर में बकरीद पर अकीदतमंदों ने नमाज अदा की. राजधानी लखनऊ में ईद-उल-अजहा की सबसे बड़ी जमात ऐशबाग ईदगाह में अदा की गई। इबादत के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने नमाज पढ़ाया। शिया समुदाय की सबसे बड़ी जमात आसिफी मस्जिद में अदा हुई। यहां मौलाना सैयद सरताज हुसैन की इमामत में ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह 11 बजे अदा की गई। ईद उल अजहा की नमाज सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई। भारी संख्या में मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचकर ईद उल अजहा की नमाज अदा कर देश में अमन और शांति के साथ भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई भी दी।

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...