back to top

मोरे सैंया सनेहिया ना आये…

फाग गीतों से गुलजार हुई संगीत बैठकी
लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा चल रहे फागोत्सव के तहत बुधवार को गोमतीनगर के विराम खण्ड स्थित लिटिल चैंप्स स्कूल परिसर में लोगों ने जमकर होली खेली। ढोल मंजीरे के साथ पारम्परिक फाग के गीत गूंजे। इस अवसर पर कला समीक्षक डा. एस.के.गोपाल ने कहा कि होली के बहाने समाज की तमाम वर्जनाओं, मयार्दाओं के बन्धन टूटते, खुलते और शिथिल होते हैं। दबे सकुचे मन को खुला आकाश मिलता है और दु:खी, निराश, अभावों से ग्रस्त जीवन में भी उल्लास और रस का संचार होता है।
होली बैठकी का शुभारम्भ सौम्या गोयल, प्रवीन गौर, माधुरी सोनी व साथी कलाकारों ने गणेश, शिव, काली, हनुमान और राम की होली से की। नृत्य गुरु निवेदिता भट्टाचार्य के निर्देशन में सुमन मिश्रा, मीहिका, अविका, विनीता मिश्रा, अथर्व श्रीवास्तव, आद्रिका मिश्रा, अव्युक्ता, गुनाश्री, संस्कृति और श्रीयादीप ने मनमोहक नृत्य किया। रश्मि उपाध्याय ने मोरे सैंया सनेहिया ना आये, नीलम वर्मा ने नन्दलाला मारे जायें केसर के फूलवा, डा. उषा बाजपेयी ने आज होली नये रंग की है, अंजलि सिंह ने मति मारो दृगन की चोट, शशि सिंह ने सिया निकसे अवधवा की ओर, कुमकुम मिश्रा ने मारो न मोहे पिचकारी, रचना गुप्ता ने नैकूं ठाढ़े रहो स्याम रंग डारुंगी सुनाया। साथ ही नृत्यांगना ज्योति किरन रतन, गायिका सुमन पाण्डा, गायक एस.पी.साहू आदि ने भी रंग जमाया। संयोजक ऋचा माथुर, संस्थान के अध्यक्ष जीतेश श्रीवास्तव, सचिव डा. सुधा द्विवेदी ने सभी को गुलाल लगाया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक असित कुमार पाण्डा, आईएफएस रवीन्द्र एन, गीता रवि, राजनारायन वर्मा, समाजसेवी अनूप गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी पर सजे बाजार, कान्हा की बांसुरी और मूर्ति कर रही आकर्षित

लखनऊ। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व है। कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित है। घरों...

‘श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरिया’… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

ख्यातिलब्ध कलाकारों की कथक प्रस्तुतियों ने बनाया नमन समारोह को यादगार नवांकुरों के घुघरुंओं ने दर्शकों का दिल जीता लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ...

रंगों और रचनात्मकता के साथ संपन्न हुआ ‘नवागमन’

लखनऊ। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के वास्तुकला एवं योजना संकाय में आयोजित दो दिवसीय नवागमन ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन एक रंगमय,...

भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति, सृजन और संवेदना का प्रतीक रही है

निबंध प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, लखनऊ एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ के संयुक्त तत्त्वावधान...

रॉक बैंड की प्रस्तुति के बीच इस्कॉन मंदिर में होगा कान्हा का स्वागत

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में 4 सितंबर दिन शुक्रवार...

पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

लखनऊ। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कला दीर्घा, अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं कला स्रोत कलावीथिका के संयुक्त तत्वावधान में पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी...