सभी लोग तिलावत कर अपने गुनाहों की माफी मांगेगे
लखनऊ। शाबान का चांद शनिवार को नहीं हुआ। इसलिए शाबाद की पहली तारीख 12 फरवरी होगी और शबे बरात 25 फरवरी को। मरकजी चांद कमेटी फरंगी के सदर एवं इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने यह जानकारी शनिवार की शाम दी। मौलाना ने कहा कि शबे बरात सबसे अफजल रातों में है। इस दिन सभी लोग तिलावत कर अपने गुनाहों की माफी मांगेगे। वहीं मरकज शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद सैफ अब्बास नकवी ने भी सूचना दी है कि 12 फरवरी 2024 को शाबान की पहली तारीख होगी और हजरत इमामे हुसैन का जन्म दिवस 14 फरवरी और शबे बरात 25 फरवरी को है।





