back to top

मिनी लॉकडाउन

प्रदेश में अनलॉक के ठीक एक माह दस दिन बाद छोटी अवधि के नियमित लॉकडाउन का फैसला अगर सरकार को लेना पड़ा है तो इसके लिए दरअसल प्रदेशवासी ही जिम्मेदार हैं। एक जून से जब अनलॉक की शुरुआत हुई थी तब स्थिति नियंत्रण में थी और कोरोना के इलाज के लिए बनाये गये अधिकांश बेड खाली थे, लेकिन अनलॉक होते ही जिस तरह प्रदेशवासियों ने गैर जिम्मेदारी का परिचय दिया, सुरक्षा उपायों के बिना जमावड़ा शुरू कर दिया उससे फिर लॉकडाउन की नौबत आ गयी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जान भी, जहान भी के फार्मूले पर आगे बढ़ते हुए प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सप्ताह में दो दिन का नियमित लॉकडाउन लगाने का फैसला किया। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के जो आंकड़े हैं वे अब डराने लगे हैं। 35 हजार से अधिक संक्रमण के मामले, 10 हजार से अधिक सक्रिय केस, हर दिन हजार-डेढ़ हजार के बीच निकलते नये मामले और एक हजार से अधिक मृतक संख्या, यह ऐसे आंकड़े हैं जो स्पष्ट करते हैं कि अगर संक्रमण रोकने के लिए ठोस पहल नहीं की गयी तो कभी भी स्थिति विस्फोटक हो सकती है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला केस मार्च के प्रथम सप्ताह में आगरा में पाया गया था। मार्च से जून माह तक काफी हद तक स्थिति नियंत्रण में रही। इस दौरान प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर कोविड केयर सेंटर के रूप में डेडीकेटेड इलाज सुविधाओं को विकसित किया। आइसोलेशन बेड एवं कोरेन्टाइन सेंटर बनाये, जांच की सुविधा बहुत कम थी जिसे अब 50 हजार तक विस्तारित किया गया है।

इस तरह प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास, हर जिले में आइसोलेशन बेड, वेंटीलेकर की उपलब्धता होने और कोरोना को लेकर डाक्टरों की समझ बढ़ने से इलाज बेहतर हुआ है और मृत्यु दर में इतनी कमी आ गयी है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन तेजी से मामले बढ़ते तो ठीक से इलाज करना मुश्किल हो जायेगा।

इसलिए यह जरूरी है कि प्रदेश सरकार जहां हर दिन टेस्टिंग, ट्रैसिंग और ट्रीटमेंट की सुविधाओं को विकसित करे वहीं जरूरी पाबंदियों को लगाकर कोरोना की रफ्तार को भी सीमित करने का प्रयास करे ताकि जो लोग संक्रमित हों उनका बेहतर इलाज हो और स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट सकें।

इसके लिए सप्ताह में दो दिन नियमित लॉकडाउन लागू किये जाने का फैसला एकदम सही है। कोरोना केस बड़े शहरों में ही केन्द्रित हो गये हैं। शहरों में शनिवार एवं रविवार को छुट्टी होने के कारण बाजार में भीड़ उमड़ती है। इससे सोशल डिस्टेसिंग नहीं हो पाती। शनिवार एवं रविवार को लॉकडाउन लागू होने से सड़कों पर वाहन बहुत कम होंगे, बाजार बंद रहेंगे तो लोग घरों से नहीं निकलेंगे।

लॉकडाउन के दौरान सेनेटाइजेशन होगा। इससे संक्रमण की चेन तो नहीं टूटेगी लेकिन रफ्तार जरूर सीमित होगी और यह बहुत जरूरी है। शनिवार, रविवार के लॉकडाउन के साथ टेस्टिंग को 50 हजार तक करने और आॅक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने व 48 घंटे का बैकअप रखने का फैसला भी सराहनीय है।

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...