back to top

साहित्यकारों, रंगकर्मियों सहित कई विभूतियां सम्मानित

एकादश साहित्यकार प्रेरणा दिवस धूमधाम से मनाया गया
लखनऊ। कंसर्नड थिएटर के तत्वावधान में सरस्वती पैलेस, बी ब्लॉक, राजाजीपुरम में एकादश साहित्यकार प्रेरणा दिवस धूमधाम से मनाया गया। 84 वर्षीय रेनुका बिसरिया समाज सेविका के जन्मदिवस के साथ साहित्यकारों, रंगकर्मियों, वैज्ञानिको, चिकित्सिको, अधिवक्ताओं तथा समाज सेवियों को सम्मानित किया गया. प्रख्यात रंगकर्मी डॉ उर्मिल कुमार थपलियाल की स्मृति में विख्यात वरिष्ठ रंगकर्मी पुनीत अस्थाना को, डॉ राजेन्द्र उपाध्याय की स्मृति में जबलपुर से पधारी कृषि वैज्ञानिक प्रो ( डॉ ) अनामिका तिवारी को, डॉ भानु प्रकाश आर्य की स्मृति में डॉ अर्चना भटनागर को, राम बहादुर बिसरिया एडवोकेट की स्मृति में अवधेश पाण्डेय एडवोकेट को, सुशील सहाय की स्मृति में अमित मुखर्जी संध्या मुखर्जी को युगल सम्मान, भगवान दीन निगम की स्मृति में संजय जिंदल को, त्रिलोकी नाथ सिन्हा की स्मृति में डॉ देवेंद्र प्रताप बहादुर श्रीवास्तव को और प्रो विक्रमादित्य सिंह निगम की स्मृति में आलोक पाण्डेय को संस्था के सर्वोच्च सम्मान प्रेरणा सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त साहित्य शिरोमणि, सारस्वत सम्मान, कलाकार सम्मान, प्रेरणा श्री सम्मान से विविध क्षेत्रों में अग्रणी 93 लोग भी सम्मानित किये गये। कार्यक्रम में प्रति वर्ष की भांति एक स्मारिका तथा भावामृत साँझा काव्य संग्रह का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुशील कुमार सिंह, पूर्व निदेशक भारतेन्दु नाट्य अकादमी, विशिष्ट अतिथि प्रख्यात रंगकर्मी व फिल्म कलाकार डॉ अनिल रस्तोगी, कार्यक्रम संयोजक प्रो ( डॉ )उषा सिन्हा जी रहीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य विश्वव्रत शास्त्री ने की तथा संचालन सचिव अनुपम बिसरिया ने किया. सभी सम्मानित उपस्थित लोगों का स्वागत संरक्षक धुरेन्द्र स्वरूप बिसरिया और कोषाध्यक्ष डॉ शैली श्रीवास्तव द्वारा किया गया. संस्था के मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने कहा की संस्था धर्म के उत्थान और सर्व धर्म समभाव की विचारधारा पे कार्य कर रही है’ संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...