16 मार्च को दर्शकों की भीड़ को देखते हुए लिया फैसला
लखनऊ। होली के मौके पर दर्शकों की भीड़ को देखते हुए सोमवार को चिड़ियाघर खुला रहेगा। प्राणी उद्यान की निदेशक आदिति सिंह ने कहा कि 15 और 16 मार्च को दर्शकों की भीड़ को देखते हुए 17 मार्च सोमवार को नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान खुला रहेगा। गौरतलब है कि चिड़ियाघर सोमवार को आम दर्शकों के लिए बंद रहता है।





