back to top

टीबी मुक्त भारत अभियान में बेहतर कार्य के लिए लखनऊ सम्मानित

लखनऊ। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषणात्मक एवं भावनात्मक सहयोग दिलाने में प्रदेश के सर्वोच्च 10 जिलों में लखनऊ ने अपना नाम दर्ज किया है |  इसी क्रम में राजभवन में आयोजित कार्यक्रम  में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा जिला क्षयरोग अधिकारी डा. ए.के.सिंघल सहित 10  जनपदों के जिला क्षय रोग अधिकारियों  को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया |

इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज अग्रवाल ने जिला क्षय रोग अधिकारी सहित जनपद की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि इसे प्राप्त करना गर्व की बात है | जिला क्षय रोग अधिकारी के नेतृत्व में मुख्यालय की पूरी टीम के कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों  का ही परिणाम है | टीम ने बहुत मेहनत की है | पूरी टीम बधाई की पात्र है और अब टीम को इससे बेहतर करने का प्रयास करना है |

जिला क्षय रोग अधिकारी बताते हैं कि इसके साथ ही जनपद में 11770 टीबी रोगियों का इलाज चल रहा है | जिसमें 10,627 टीबी रोगियों को 393 निक्षय मित्रों के द्वारा गोद लिया जा चुका है | गोद लेने वाली संस्थाओं में शहर के उच्च शिक्षण संस्थानों जैसे लखनऊ विश्वविद्यालय, शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय, भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय, केजीएमयू, एसजीपीजीआई   हैं | इसके साथ ही सिल्वर जुबली सीएचसी, हरभज राम ट्रस्ट, ताज होटल, स्वयं सेवी संस्था प्लान इंडिया और पावर विंग्स फाउंडेशन सहित जनपद के कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी क्षय रोगियों को गोद लिया है |

गोद लेने में वह न केवल इलाज के दौरान क्षय रोगियों को पोषण सामग्री देते हैं | इससे न केवल रोगियों को पौष्टिक खाद्य सामग्री मिलती है बल्कि उन्हें भावनात्मक रूप से यह भी एहसास होता है कि वह अकेले नहीं हैं | समाज के लोग भी उन्हें सहयोग कर रहे हैं | पोषण सामग्री में दाल, चना, गुड़, दलिया, मूंगफली, तिल गुड़ आदि दिया जाता है | इसके अलावा बच्चों को हॉर्लिक्स या बोर्नविटा भी दिया जाता है |

जिला क्षय रोग अधिकारी बताते हैं कि यह योजना टीबी रोगियों को गोद लेने की योजना है | इस योजना से जुड़ने के लिए www.nikshay.in पोर्टल पर लॉग इन् कर पंजीकृत हुआ जा सकता है |  इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति, औद्योगिक संगठन, स्वयंसेवी संगठन, राजनैतिक दल व शिक्षा संस्थान टीबी रोगियों को गोद ले सकते हैं | इस योजना के तहत इलाज के दौरान कम से कम छह माह या अधिकतम तीन साल् तक टीबी रोगी को गोद लेकर उन्हें भोजन, पोषण या आजीविका के  स्तर पर मदद कर सकते हैं |

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....