लखनऊ। आज श्री जगन्नाथ रथ यात्रा एवं नवरात्री मेला सेवा समिति द्वारा श्री बड़ी काली जी मंदिर में आज भगवान श्री जगन्नाथ जी को औषधि युक्त काढ़ा का भोग प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगाया गया और सभी भक्तों के द्वारा यही प्रार्थना की गई कि भगवान श्री जगन्नाथ ,श्री बलभद्र एवं सुभद्रा माता ज्वर लीला से शीघ्र बाहर आए , आचार्य राजेश शुक्ल ने कहा यह ज्वर लीला भी भगवान ने अपने भक्त माधवदास के लिए की। साथ ही कार्यक्रम के संयोजक पार्षद अनुराग मिश्रा जी ने समिति के साथ मिलकर भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया ,इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद गिरी जी, दिनेश कुमार झींगरण,अनुराग दीक्षित,संजीव झिंगरन,सुरेश रस्तोगी,सोनू अग्रवाल, आनंद रस्तोगी, पंडित नीरज अवस्थी, मनीष कपूर, आशीष मिश्रा, दीपू खत्री, अवधेश शुक्ला, सुधाकर द्विवेदी, गिरीश अग्रवाल, पंकज माखीजानी, संजय त्रिवेदी, पप्पू सिंह, पशुपतिनाथ तिवारी, कृष्णा मिश्रा, ऋषभ बाजपेई, हिमांशु गर्ग, शिवम गुप्ता, ऋषि, शुभ कपूर ,अंकुर दीक्षित, संदीप अग्रवाल एवं सभी श्री जगन्नाथ भगवान के भक्तों द्वारा किया गया।
राजाजीपुरम में सात जुलाई को निकलेगी श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
लखनऊ। श्री वैष्णो देवी सेवा संस्थान की ओर से राजाजीपुरम में सात जुलाई को आयोजित होने वाली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के 10वें महोत्सव की तैयारी बैठक रविवार को राजाजीपुरम के एसकेडी स्कूल में अयोजित हुई।
यात्रा संयोजक करुण कृष्ण दास ने बताया यात्रा शाम पांच बजे पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पार्क सेक्टर-12 से प्रारंभ होकर बाबाजी की बगिया, सपना कॉलोनी, मिनी स्टेडियम, रूपम टेलर चौराहा, बदनाम लड्डू चौराहा, ई-ब्लॉक मार्केट रोड, न्यू टैक्सी स्टैंड, पत्थर कट्टा चौराहा से दाएं डबल रोड होते हुए पार्क पर विराम लेगी। मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया रथ यात्रा से पहले दोपहर ढाई बजे पीपल, बरगद पाकर, नीम व गूलर के पौधों को जाएगा। यात्रा के समापन पर भंडारा होगा। बैठक में अंजनी श्रीवास्तव, आरएसएस से अनुज गुप्ता, धीरेंद्र सिंह, पंकज, संतोष, विहिप से योगेश शर्मा व क्षेत्रीय पार्षद सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।




