back to top

कारगिल के सबक

कार गिल विजय की शौर्यगाथा रोमांचित करती है। विषम परिस्थिति में हमारे जवानों ने पचास दिनों तक अदम्य शौर्य का परिचय देकर 26 जुलाई 1999 को दुनिया के सबसे ऊंचे एवं जटिल युद्ध क्षेत्र में विजय प्राप्त कर कारगिल की चोटियों पर तिरंगा लहराया था।

कारगिल युद्ध एवं उससे पूर्व 1971, 1965 एवं 1948 में पाकिस्तान के साथ और 1967, 1962 एवं हाल ही में गलवान में चीन के साथ जो सैन्य टकराव हुआ उसका परिणाम हमारे पक्ष में रहा हो या प्रतिकूल, लेकिन एक बात पत्थर पर खिंची लकीर की तरह सत्य है कि हमारे जवानो ने हमेशा अदम्य शौर्य एवं बलिदान का प्रदर्शन किया।

युद्ध में भी सभी नियमों, कानूनों एवं संधियों का पालन करते हुए दुश्मन को सबक सिखाया। हाल ही में गलवान में चीन के सैनिकों ने जब घात लगाकर हमला किया तब भी भारतीय जवानों ने गोली न चलाने की संधि का पालन किया और दुश्मन को सबक भी सिखाया। आजादी के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ छोटे-बड़े करीब आधा दर्जन युद्ध किए हैं। जबकि चीन के साथ भी छोटे-बड़े तीन युद्ध करने पड़े हैं।

भारत ने जितने भी युद्ध लड़े, उनमें एक बात बहुत स्पष्ट है कि प्राय: युद्ध की कीमत भारत को अधिक चुकानी पड़ी है और यह हमारे राजनीतिक नेतृत्व के कारण हुआ। बार-बार सेना के शौर्य से मिली विजय को कूटनीतिक दांव-पेंच में हम गंवाते रहे। कारगिल विजय इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि घुसपैठियों की शक्ल में, देश में घुस आयी पाकिस्तानी सेना को नुकसान पहुंचाने के साथ देश की सीमा से बाहर खदेड़ दिया गया।

कारगिल की 18000 फीट ऊंची पहाड़ियों पर दुनिया का सबसे जटिल युद्ध लड़ा गया और घुसपैठियों द्वारा कब्जा की गयी एक-एक इंच जमीन मुक्त करायी गयी। इससे पहले 1948 में भी पाकिस्तान कश्मीर में घुस आया और जहां तक घुसा, वहां तक की जमीन पर काबिज हो गया, जिसे आज पीओके कहते हैं। भारत-पाक युद्ध ने देश को कई सबक दिये हैं। सबसे पहले तो यह कि युद्ध के मैदान में जीत के साथ बेहतरीन कूटनीति की भी जरूरत होती है।

कारगिल युद्ध से पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने के लिए बस से लाहौर गये थे। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की उपस्थिति में लाहौर घोषणा पत्र पर दस्तखत किये गये जिसमें यह सहमति बनी कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुद्दा है जिसे आपसी संवाद से हल किया जायेगा।

लाहौर डिक्लरेशन के बाद संभवत: कारगिल में सीमाओं की निगरानी में कहीं न कहीं लापरवाही बरती गयी जिसका फायदा उठाकर पाकिस्तानी सेना देश में घुस आयी। कारगिल पर कब्जे का खुलासा भी किसी सरकारी एजेंसी ने नहीं किया था बल्कि 3 मई 1999 को कुछ चरवाहों ने देखा और इसकी जानकारी सेना को दी।

कारगिल युद्ध दरअसल पाक पर भरोसा और सीमाओं की निगरानी में बरती गयी शिथिलता का परिणाम है। आज भी लद्दाख में चीन कब्जे के फिराक में है और एलएसी पर कई जगह अवैध रूप से काबिज होकर सैन्य जमावड़ा कर रहा है। भारत की रक्षा चुनौतियां बहुत जटिल हैं। चीन-पाकिस्तान जैसे दुश्मन हाथ मिला रहे हैं।

ऐसे में एक बेहतरीन कूटनीति के जरिये अंतर्राष्ट्रीय समर्थन हासिल करने के साथ रूस, अमरीका, इजराइल, फ्रांस जैसे देशों से आधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकी हासिल कर देश की सेना को हमेशा मजबूत करने की जरूरत है। सेना के आधुनिकीकरण में पूर्व में बहुत लापरवाही व भ्रष्टाचार हुए हैं और इसकी कीमत भी देश को चुकानी पड़ी है। कारगिल विजय दिवस पर सेना को और ताकतवर बनाने, सैन्य खरीद में भ्रष्टाचार और राजनीति को पूरी तरह से खत्म करने का संकल्प देश को लेना चाहिए।

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...