back to top

गोपियों संग कान्हा ने किया नृत्य

 

मानवता व इंसानियत धर्म के रास्ते पर चलकर ही संभव है : शास्त्री

श्री बंदी माता मंदिर के 41वें वार्षिक अनुष्ठान का चौथा दिन

लखनऊ। जो व्यक्ति धर्म के रास्ते पर चलता है, धर्म में लीन हो जाता है वो इंसानियत तथा मानवता की पराकाष्ठा को प्राप्त कर पुरषोत्तम कहलाता है। होईहे जब जब धर्म की हानी बाढ़हि असुर अधम अभिमानी, तब तब धरि प्रभु विविध शरीरा हरहि दयानिधि सज्जन पीरा। अर्थात जब जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है दुष्टों का प्रभाव बढ़ने लगता है तब सज्जनों की पीड़ा हरने के लिए प्रभु का अवतार होता है और आज वृंदावन धाम की कथा व्यास रोली शास्त्री ने श्री बंदी माता मंदिर डालीगंज में चौथे दिन श्रीमदभागवत कथा में प्रभु श्री राम जन्म के प्रसंग में उपरोक्त पंक्तियों को बहुत ही मार्मिक तरीके से सुनाई। उन्होंने प्रसंग में भगवान राम लक्ष्मण लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न के जन्म के साथ सीता स्वयंवर के प्रसंग को भी बहुत उत्साह के साथ लोगों के बीच रखा ।

डालीगंज के श्री बंदी माता मंदिर के 41वें वार्षिक अनुष्ठान में सैकड़ों की संख्या मे श्रद्धालु शामिल हुए। सात दिवसीय अनुष्ठान में प्रत्येक दिन श्री सप्तचंडी महायज्ञ, श्रीमदभावत कथा और रासलीला कार्यक्रम हो रहे हैं। श्री बंदी माता मंदिर अखाडा समिति द्वारा आयोजित श्री मदभावगत कथा का आज चौथा दिन था। मथुरा के रासलीला कलाकार नित्यानंद व साथियों ने भस्मासुर वध के प्रसंगों का प्रभावपूर्ण मंचन किया। भगवान श्री कृष्ण की रास लीला ने गोपियों संग कान्हा की मन मोहक बांसुरी पर हुए नृत्य से पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम श्री पंचदशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र पुरी जी महाराज के सानिध्य और क्षेत्रीय पार्षद रणजीत सिंह के संयोजन में हुआ। श्री बंदी माता मंदिर अखाडा समिति की संगठन मंत्री और पंचदशनाम जूना अखाडा की महंत महंत पूजापुरी, पूर्व पार्षद रेखा रोशनी, बंदीमाता मंदिर अखाड़ा समिति के मंत्री महंत मनोहर पुरी, महंत भूपेंद्र पुरी, पुजारी भास्कर पुरी, यज्ञाचार्य प्रदीप पंचाल सहित अन्य साधुसंत मौजूद रहे। सप्तचंडी यज्ञ बंदीमाता मंदिर महाराज रोशनपुरी, जूना अखाड़ा के थानापुरी महंत राजपुरी, सप्तचण्डी यज्ञाचार्य महंत शिवानन्द पुरी व आचार्य प्रदीप पंचाल सहित अनेक ब्राह्मणों के सानिध्य में हुआ।

 

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...