back to top

लालचंद राजपूत भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच की दौड़ में शामिल

मुंबई: भारतीय टीम के मुख्य कोच के पद के लिए नजरअंदाज किए गए लालचंद राजपूत अब बल्लेबाजी कोच बनने की दौड़ में शामिल हो गए हैं जिसके लिए उन्होंने सोमवार को अन्य दावेदारों के साथ साक्षात्कार दिया। एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयन समिति टीम के सहयोगी सदस्यों को चुनाव करेगी। बल्लेबाजी कोच के लिए 57 साल के राजपूत के दावेदारी पेश करने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। पूर्व टेस्ट बल्लेबाज विक्रम राठौर को पहले से ही संजय बांगड़ की जगह लेने के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा था। एक बार फिर से टीम के मुख्य कोच चुने गए रवि शास्त्री ने मौजूदा सहयोगी सदस्यों को बरकरार रखने की ओर इशारा किया जिससे यह माना जा रहा कि गेंदबाजी कोच भरत अरूण और क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर का दावा काफी मजबूत रहेगा। मौजूदा बल्लेबाजी कोच बांगड़ को हालांकि कड़ी चुनौती मिलेगी क्योंकि सबसे ज्यादा आवेदन इस पद के लिए आए हैं।

 

बांगड़ 2014 से टीम से जुड़े हुए हैं जिनके बल्लेबाजी कोच रहते हुए भारतीय टीम ने 50 टेस्ट और 119 एकदिवसीय खेले हैं। सहयोगी सदस्यों के चयन की पूरी प्रक्रिया के हालांकि गुरुवार तक चलने की संभावना है। इस दौरान बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच के साक्षात्कार लिए जाएंगे। बीसीसीआई ने बांगड़, अरूण, श्रीधर और टीम के प्रशासनिक प्रबंधक सुनील सुब्रमण्यम का करार वेस्टइंडीज दौरे तक बढ़ा दिया था। बल्लेबाजी कोच के लिए प्रवीण आमरे, मुंबई के दिग्गज अमोल मजूमदार और सौराष्ट्र के सितांशु कोटक ने भी दावेदारी पेश की है। यह पता चला है कि भारत के पूर्व बल्लेबाज ऋषिकेश कानिटकर और दिल्ली के पूर्व बल्लेबाज मिथुन मिन्हास भी पांच सदस्यीय पैनल के समक्ष साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए। साक्षात्कार देने वाले एक उम्मीदवार ने कहा कि यहां प्रस्तुती देना जरूरी नहीं था। गेंदबाजी कोच के लिए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद, पारस महाम्ब्रे और अमित भंडारी साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए।

 

पिछले सप्ताह कपिल देव की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने 2021 विश्व कप तक के लिए रवि शास्त्री को फिर से भारतीय टीम का मुख्य कोच चुना था। तीन सदस्यीय सीएसी में कपिल के अलावा पूर्व भारतीय कोच अंशुमन गायकवाड़ और पूर्व महिला कप्तान शांता रंगास्वामी शामिल थे। मुख्य कोच के चयन के बाद सीएसी ने कहा कि टीम के सहयोगी सदस्यों के चयन में भी इस समिति की भूमिका होनी चाहिए लेकिन बीसीसीआई का संविधान इसकी अनुमति नहीं देता है। मापदंड के अनुसार बल्लेबाजी, गेंदबाजी, और क्षेत्ररक्षण कोच के लिए दावेदारी करने वाले के पास कम से कम 10 टेस्ट या 25 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच का अनुभव होना चाहिए और उसकी उम्र 60 साल से कम होनी चाहिए। सहयोगी सदस्यों का चयन का क्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

अब युवा खिलाड़ियों के कंधों पर होगा भारतीय क्रिकेट की विरासत को आगे बढ़ाने का जिम्मा, इनसे उम्मीद

बेंगलुरु। भारत की फाइनल में हार के बाद भावशून्य हो चुके विराट कोहली उपविजेता का पदक लेने के लिए जाने से पहले उन्हीं की...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंहजीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....