back to top

सराहनीय पहल

नदी, तालाब, पेड़-पौधे और सघन हरियाली मनुष्य के जीवन के लिए उतना ही जरूरी है जितना भोजन, पानी और ऑक्सीजन। इसे जागरुकता की कमी कहें या मनुष्य का स्वार्थ, बढ़ती आबादी के साथ जब नदी, जंगल, तालाब आदि का तहस-नहस कर कंक्रीट की इमारतें खड़ी की जाने लगीं। प्रकृति को रौंदने की यह कू्रर आंधी इतनी तेज चली कि आज जल संचय के महत्वपूर्ण स्रोत नदी और तालाब लुप्तप्राय हो गये। उत्तर प्रदेश में ही बड़ी संख्या में नदियों का अस्तित्व खत्म हो गया। गांव, कस्बों में जल संचय के महत्वपूर्ण स्रोत तालाब खत्म हो गये। लोगों ने तालाबों को पाटकर घर बना लिये। शहरों में पॉपर्टी डीलरों ने तालाबों को बराबर कर प्लाटिंग कर दी गयी। लखनऊ में ही एक हजार से अधिक तालाब जो चार-पांच दशक पहले हुआ करते थे और वर्षा के जल को अपने में समाहित कर धरती को तर करते थे, वे खत्म हो गये। ऐसे तालाबों को आज ढूढ़ना मुश्किल है क्योंकि उनके ऊपर बहुमंजिली इमारतें आबाद हैं।

 

नदियों, तालाबों के अस्तित्व को खत्म करने का कुपरिणाम सामने है। प्रदेश के करीब 200 से अधिक ब्लॉक पानी के लिहाज से डॉर्क जोन के रूप में चिन्हित हो चुके हैं। अर्थात यहां जल स्तर इतना नीचे चला गया है कि सिंचाई और पेयजल के लिए पानी का मिलना कठिन है। जहां पानी आसानी से उपलब्ध है वहां भी साल-दर-साल जलस्तर नीचे जा रहा है। सिंचाई और पेयजल के लिए हर साल नल व नल कूपों की बोरिंग रिबोर कर गहरा करना पड़ता है ताकि पानी निकल सके। आसन्न जल संकट के मद्देनजर समझदारी इसी में है कि एक तो जल की बर्बादी पर पूरी तरह से रोक लगायी जाये और वर्षा जल के बूंद-बूंद का संरक्षण कर उनको तालाबों, नदियों के माध्यम से जमा किया जाये और पेयजल व सिंचाई के लिए उपयोग किया जाये। तालाब भरे रहेंगे तो जमीनें तर होगीं और जलस्तर जो पाताल की तरफ जा रहा है, उसमें सुधार होगा और आसानी से जल की जरूरतें पूरी हो सकेंगी।

 

प्रदेश सरकार जलसंरक्षण एवं संचयन के इन स्रोतों को बचाने और विकसित करने के लिए मनरेगा का इस्तेमाल कर रही है। मनरेगा के बजट से तालाबों और नदियों का उद्धार कर उनमें जलग्रहण की क्षमता विकसित की जाती है ताकि धरती तर होती रहे। मनरेगा योजना से तालाबों एवं नदियों को बचाने की योजना के तहत ग्राम्य विकास विभाग वित्तीय वर्ष 2019-20 में 15000 तालाबों की खुदाई करायेगा और 11 नदियों का पुनरूद्धार करेगा। जिन नदियों के पुनरूद्धार की योजना है उनमें वरुणा, सई, टेड़ी, मनोरमा, पाण्डु, खदेड़ी, अरिल, मोरमा, मंदाकिनी जैसी नदियां शामिल हैं। पहले छोटी-छोटी नदियां हर दो-चार किलोमीटर के अंतर पर प्रवाहित होती थीं और इनमें पूरे साल जल का प्रवाह बना रहता था।  इससे जल संचयन के साथ खेतों की प्यास बुझती थी, आदमी को पेयजल मिलता था और पशु-पक्षी इन नदियों के किनारे उगने वाले जंगल-झाड़ियों मे आबाद रहते थे। अगर लुप्तप्राय नदियों को फिर से विकसित किया जाता है, उनके किनारे हरियाली बढ़ायी जाती है, वृक्षारोपण किया जाता है, तो निश्चय ही यह प्रकृति के संरक्षण के साथ ही सिंचाई, पेयजल, जलसंचयन के साथ बाढ़ जैसी विभीषिका रोकने में भी मददगार होगी। दरअसल लंबे समय से संचालित मनरेगा से कोई वैल्यू क्रिएशन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में इस योजनाओं से तालाबों का विकास होता है, नदियों का संरक्षण होता है, वृक्षारोपण किया जाता है, तो इससे पर्यावरण का संरक्षण भी होगा और योजना भी अपने वास्तविक लक्ष्य में सफल होगी।

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...