back to top

मुझे हर चीज में नृत्य दिखता है: माधुरी दीक्षित

मुंबई। हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के लिए नृत्य एक आध्यात्मिक अनुभव है और उनका कहना है कि कला को उनसे अलग करना संभव नहीं है क्योंकि इससे उनके व्यक्तित्व को आकार मिला है। माधुरी पिछली सदी के आखिरी दशक में हिंदी सिनेमा की डांसिंग सुपरस्टार थीं और बड़ी संख्या में दर्शक उनकी फिल्मों के दीवाने थे।

माधुरी ने एक साक्षात्कार में कहा, नृत्य ने मुझे अनुशासन, ध्यान और ईमानदारी सिखाई है। जब आप किसी चीज में डूबे होते हैं, तब वह काम नहीं रह जाता है, वह आनंद प्रदान करने वाला हो जाता है। अगर मुझे कोई स्टेप (नृत्य का) 20 हजार बार करना है, तो मैं करूंगी। मुझे कोई अभिमान नहीं है क्योंकि मैं इसके हर पल का आनंद लेती हूं।

उन्होंने कहा, नृत्य मेरे लिए एक आध्यात्मिक अनुभव रहा है, जहां मैं कला, प्रकृति के करीब महसूस करती हूं। जब मैं कथक, लोक नृत्य, अर्ध-शास्त्रीय नृत्य, या हिप-हॉप भी करती हूं, तो मुझे लगता है कि मैं किसी संस्कृति का हिस्सा हूं। यह समृद्घ करने वाला और सीखने वाला अनुभव होता है। माधरी (53) को 1988 की फिल्म तेजाब के गाने एक दो तीन से पहली बार कामयाबी मिली और उसके बाद उनके कई गानों और फिल्मों को खासी कामयाबी मिली। उनके हिट गानों में तम्मा तम्मा लोगे, धक धक करने लगा, मेरा पिया घर आया आदि शामिल हैं।

माधुरी ने तीन साल की उम्र से नृत्य सीखना शुरू कर दिया था। उन्हें अपना वह कार्यक्रम आज भी याद है जब उन्होंने आठ साल की उम्र में अन्य शास्त्रीय संगीतकारों की उपस्थिति में प्रस्तुति दी थी। उन्होंने कहा, वह एक रोमांचक क्षण था। मुझे उस समय इसका एहसास नहीं था। मैं बस रोमांचित था कि मुझे फिर से नृत्य करने का मौका मिला। जब अगले दिन अखबार में मेरा नाम प्रकाशित हुआ तो मैं बहुत खुश थी।

माधुरी का नृत्य के प्रति लगाव अब भी बरकरार है और वह रियलिटी शो डांस दीवाने के आगामी तीसरे सीज? में जज की भूमिका में दिखेंगी। कलर्स चैनल के इस शो में उनके साथ कोरियोग्राफर तुषार कालिया और धर्मेश एलांडे भी होंगे। उन्होंने कहा, आप मुझसे नृत्य को अलग नहीं कर सकते, क्योंकि नृत्य प्रकृति में है। आप इसे किसी भी चीज से अलग नहीं कर सकते… मुझे हर चीज में नृत्य दिखाई देता है।

RELATED ARTICLES

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....