back to top

कैसे खेलन जइबू सावन में कजरिया…

एसएनए में रंजना मिश्रा की कजरी गायन ने समां बांधा
लखनऊ। भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद् एवं उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित क्षितिज श्रृंखला के अंतर्गत शुक्रवार को रंजना मिश्रा द्वारा कजरी गायन की प्रस्तुति वाल्मीकि रंगशाला, उ. प्र. संगीत नाटक अकादमी, विपिनखंड, गोमतीनगर में किया गया। कार्यक्रम का आगाज दुर्गा कब देबू दरसनवा…से हुआ, जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गये। इस खूबसूरत प्रस्तुति के उपरांत झुलेली राधा झुलावे कन्हइया…, उमड़ती आवे हो ननदी…, सावन भदोहिया बरसेला पनिया…,बरसन लागी बदरिया… कजरी सुनाकर दर्शक दीर्घा में मौजूद दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अगले पड़ाव में रंजना मिश्रा ने गोरिया कहे बलम हमरा के…, कैसे खेलन जइबू सावन में कजरिया…, मोरे चरखा कै टूटे न तार…लोकगीत के जरिए श्रोतओं का दिल जीता। कार्यक्रम में संगत देने वालों में कोरस भावना शुक्ला एवं सुश्री सुरुचि उपाध्याय, वादक कलाकारों में सिंथेसाइजर पर आकाश तिवारी, तबला पर सत्यम शिवम सुन्दरम सिंह, ढोलक पर प्रदीप कुमार, औक्टोपेड पर सूरज ने खूबसूरत संगत दी। रंजना मिश्रा ने संगीत के क्षेत्र में अपने आप को एक संगीत साधिका के रूप में स्थापित कर निरंतर संघर्षरत है। रंजना मिश्रा अवधी लोक गीतों के माध्यम से प्रदेश व देश के विभिन्न मंचो पर अपनी कला का प्रदर्शन कर के अभूतपूर्व उपलब्धि प्राप्त की है।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...