back to top

पहली मोहर्रम को निकलेगा ऐतिहासिक शाही जरीह का जुलूस

-2.40 कुंतल मोम से तैयार की जा रही 22 फुट ऊंची जरीह
-बड़े इमामबाड़े से पहली मोहर्रम की शाम छोटे इमामबाड़े तक निकलेगा जुलूस

लखनऊ। पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की याद में पहली मोहर्रम को शाही जरीह का जुलूस निकलेगा। मोम व अभ्रक से बनने वाली जरीह बनाने का काम तेज है। छोटे इमामबाड़े में तैयार की जा रही जरीह में आकर्षक डिजाइन बनाये जा रहे हैं। पहली मोहर्रम पर 7 या 8 जुलाई को एतिहासिक शाही जरीह का जुलूस शाम पांच बजे बड़े इमामबाड़े से निकलेगा। यह छोटे इमामबाड़े तक जायेगा। जुलूस में मोम की जरीह मुख्य आकर्षण का केन्द्र होगी। कारीगर वसीम अली ने बताया कि लगभग 2.65 लाख रुपये की लागत से मोम व अभ्रक की जरीह बन रही हैं। डबल छतरी की जरीह 22 फुट ऊंची और दस फुट चौड़ी है। इसे बनाने में करीब दो 2.40 कुंतल मोम का इस्तेमाल किया गया है। जरीह में मोम से बनी करीब 20 तरह डिजाइन देखने को मिलेगी। जिसमें चांद, तारा, फूल, मछली, स्टार, पत्ती और अन्य डिजाइन शामिल हैं। इसमें बीस छोटे, चार बड़े गुम्बद और दो छतरी बन रही हैं। लाल, सफेद व हरे रंग के मोम से आठ मीनार भी बनायें जा रहे हैं। जरीह के ऊपर से प्लास्टिक के तरह-तरह के फूलों से बना सेहरा भी लगेगा। शाही जुलूस में 17 फुट ऊंची और आठ फुट चौड़ी अभ्रक की जरीह भी शामिल होगी। जरीह को कागज से बने रंग-बिरंगे फूलों और सफेद चमकीली झालर से सजाया जा रहा है। इन दो जरीहों के अतिरिक्त शाही मेंहदी के जुलूस के लिए दो मेंहदी, 24 फुलवारी और 12 अराइश शामिल हैं। इमामबाड़ा शाहनजफ के लिए 17 फुट ऊंची, 8 फुट चौड़ी एक लाल व एक रही जरीह बनी है। जरीह को बहराइच के जरवल निवासी कारीगर वसीम अली, फिरोज, मीकाइल, पप्पी, आमिर, सामिर, साबिर, प्रधान और सकीना बना रहे हैं।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...