back to top

हस्तशिल्प महोत्सव: अवध में राम आए हैं…भजन पर झूमे श्रोता

नाटक हवालात एवं दीर्घ दर्शन का मंचन

लखनऊ। स्मृति उपवन बंगला बाजार में आयोजित माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा चल रहे हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में सोमवार शाम आयोजक अरुण प्रताप सिंह व गुंजन वर्मा द्वारा सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच से सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम की शुरूआत राशि श्रीवास्तव द्वारा गणेश वंदना से शुरूआत की गई। आजाद थिएटर अकादमी लखनऊ के निर्देशक मोहमद फुजैल द्वारा निर्देशित नाटक हवालात एवं दीर्घ दर्शन नाटक मंचन सांस्कृतिक संध्या पर किया गया। हवालात नाटक के लेखक सर्वेश्वर दयाल सक्सेना एवं दीर्घ दर्शन के लेखक प्रियम जानी है। हवालात नाटक के कलाकारों में डॉक्टर इस्सार अली, बनवारी सैनी, हर्षित कुमार एवं कृष्णा ने बखूबी अपना रोल निभाया वहीं दीर्घ दर्शन नाटक के कलाकारों द्वारा जिसमें डॉक्टर इस्सार अली, बनवारी सैनी एवं हर्षित कुमार ने अपने-अपने किरदार निभाकर दर्शकों का मन जीत लिया। सांस्कृतिक संध्या में अवध में राम आए हैं… राशि श्रीवास्तव गीत गाकर पूरे पंडाल को राममय धारा में पिरो दिया। तत्पश्चात ले चल अपनी नागरिया…,रामा रामा रटते रटते…,श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में…, आदि भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देकर राशि श्रीवास्तव ने दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति गीतों के उपरांत क्लार्क द रॉक बैंड ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। तपन पात्रा – बैस गिटारवादक, अरूप चटर्जी- इलेक्ट्रॉनिक ड्रमर, पंकज त्रिवेदी स्पेनिश इलेक्ट्रिक गिटारवादक, पुनीत शर्मा-इलेक्ट्रॉनिक कीबोर्ड, प्रदीप भारद्वाज शुक्ला-प्रमुख गिटारवादक। मंच से अचीवर्स ग्रुप सिंगर दिव्या प्रकाश तिवारी एवम विवेक पंडित के द्वारा बसूरिया अब यही पुकारे…सांग से दर्शकों को झुमाया नचाया। वही प्रकाश तिवारी ने आप के आ जाने से… दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर महोत्सव समिति के रणवीर सिंह, विनय दुबे, हेमू चौरसिया, सत्य शरण सिंह, मनोज सिंह चौहान, विवेक सिंह उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्रदीप शुक्ला एवम मनीष पंडित ने किया।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...