back to top

जेपीएनआईसी में हुए नुकसान की जिम्मेदार सरकार : अखिलेश यादव

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। जयप्रकाश नारायण की जयंती पर बुधवार को गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपी एनआईसी) में स्थापित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने से रोके जाने को न मानते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव गेट लांघकर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर मौजूद हजारों युवाओं, अधिवक्ताओं तथा अल्पसंख्यक समाज की महिलाओं ने जयप्रकाश नारायण अमर रहे और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगायें जिससे पूरा वातावरण गूंज गया। सपा के फ्रंटल संगठनों के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्षों के साथ नगर निगम के पार्षद, प्रदेशीय पदाधिकारी, पूर्व व वर्तमान विधायक, पूर्व सांसद, जिला एवं महानगर अध्यक्ष भी प्रदर्शन में शामिल रहे।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जेपी की जयंती पर उनके नाम पर समाजवादी सरकार में बने स्मारक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम था। सपा का कहना है कि इसके लिए प्रशासन को सूचित किया गया था लेकिन भाजपा सरकार के इशारे पर माल्यार्पण की अनुमति रद्द करने के साथ जेपी एनआईसी में ताला बंद कर दिया गया और उसको टीन शेड से ढक दिया गया। जेपी एनआईसी सेंटर के पास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए सुबह से ही हजारों की संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता जेपीएनआईसी के गेट पर पहुंच गये। माल्यार्पण के लिए अखिलेश यादव समाजवादी लोक जागरण अभियान रथ से जेपीएनआईसी गेट पहुंचे। उनके पहुंचते ही जोश से लबरेज सपाई नारेबाजी करने लगे। अखिलेश यादव भी रथ से उतरकर गेट की तरफ बढ़े और गेट लांघकर अंदर जाकर लोक नायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में नेताजी मुलायम सिंह यादव ने जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल केंद्र का उद्घाटन किया था। समाजवादी लोग सम्पूर्ण क्रांति के नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाते हैं। पहले की तरह इस बार भी हम लोग आये थे, लेकिन पता नहीं क्यों सरकार ने टीन शेड के साथ ताला लगाकर गेट बंद कर दिया। हम लोग चाहते है कि देश जयप्रकाश के संघर्ष को जाने।

श्री यादव ने कहा कि देश में परिवर्तन की जरूरत है। जनता को भाजपा सरकार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा। जयप्रकाश नारायण ने सम्पूर्ण क्रांति का नारा दिया था। जब उस समय देश में चरम सीमा पर महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी थी। जयप्रकाश नारायण के आह्वान पर जनता एकजुट हो गयी और आपातकाल लगा। उनके साथ बहुत बड़ी संख्या में नेता और जनता जेल गए। कई लोग कई वर्षों जेल में रहे। उनका संदेश था कि संपूर्णक्रांति के बगैर कुछ नहीं हो सकता है। भाजपा के लोग ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी को भी याद करने देने में रोड़ा बने हुए है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने करोड़ों रुपयों से बना विश्वस्तरीय स्मारक बर्बाद कर दिया। करोड़ों की मशीने खराब हो रही है। सरकार टीन लगाकार क्या छिपाना चाहती है? उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की शक्ति सबसे बड़ी है। जनता की ताकत के आगे सरकार की शक्ति नहीं बचेगी। इस बात का दु:ख है कि सरकार ने पुलिस लगाकर लोकतंत्र के महानायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोका।

भाजपा सरकार संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर रही है। इस म्यूजियम में जयप्रकाश नारायण के जीवन, संघर्ष की गाथा है। लोग उनके जीवन से प्रेरणा लेंगे। जेपीएनआईसी में हुए नुकसान की जिम्मेदार सरकार है। उन्होंने कहा कि अधिकारी जेपीएनआईसी में हुए नुकसान और बबार्दी को छिपाना चाहते हैं। हमने अंदर जाकर देखा करोड़ों रुपये का सामान बर्बाद हो गया। यह जो लड़ाई आज शुरू हुई है, यह लम्बी चलेगी।

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...