बच्चो द्वारा भारतीय नृत्य प्रतियोगिता से सजा मंच
वृक्षो को राखी बांधकर व 501 दीपो को प्रज्जवलित करके पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प
लखनऊ। सनातन महासभा की ओर से झूलेलाल वाटिका, गोमती तट पर प्रत्येक पूर्णिमा पर आयोजित श्रावण अधिक मास पूर्णिमा पर आयोजित 116वी आदि गंगा माँ गोमती महाआरती व सनातन समरसता समागम का आयोजन बुधवार को किया गया।
मंगलाचरण, स्वस्तिवाचन, पुष्पांजलि व शंखनाद के साथ हरिद्वार की तर्ज पर 07 भव्य मंचो से पूज्य श्री आनंद नारायण जी महाराज एवं कुमार अशोक पांडेय के सानिध्य में हुई। श्रावण मास में बच्चो द्वारा भारतीय नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन डॉ. रूबी सिन्हा, भूषण अग्रवाल के संयोजन में हुआ। जिसमें बच्चो के दो समूह 05 से 12 वर्ष और 12 से ऊपर ने मनमोहक भक्ति, परंपरागत और देशप्रेम विषय पर संगीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये। बाद में दोनों समूहों में प्रथम, द्वितीय, तृतिया और चार चार सांत्वना पुरस्कार दिए गए। सभी को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
महाआरती का संयोजन कर रहे महासभा के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण ने बताया कि महाआरती के बाद 1008 दीपो से घाट दिवाली की तरह जगमगा उठा और सभी ने वरिष्ठ समाजसेवी हिमांशु शेखर व आरती शुक्ला के नेतृत्व में वृक्षो को राखी बांधकर पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प दीपो से सभी भक्तों को कराया।
इस भव्य कार्यक्रम का संचालन विकास मिश्र ने किया और भक्तो को अपनी मिमिक्री से मनोज सारस्वत ने हँसते हँसाते धर्म का ज्ञान तमाम फिल्मी कलाकारों व राजनेताओ की आवाज में दिया।
इन्हें मिला सनातन शिरोमणि सम्मान
सनातन शिरोमणि सम्मान से समाजसेवी जीसी जोशी, विश्वनाथ शुक्ल, विनीता श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। महाआरती में मृदंग, मंजीरा, ढोल, तासे, शंख का खूब प्रयोग किया गया। इस मौके पर एसबी सिंह, मुकेश मर्चेंट, ममता पांडेय, जुली सिंह, दिनेश सिंह, अजय अवस्थी, केके राय, प्रदीप पांडेय, केपी बाजपेयी, सुशील तिवारी, विनय कुमार, संतोष तिवारी, शोभित सिंह, कमल कपूर, दीपक चौधरी मौजूद रहे।





