back to top

स्थापना दिवस का संदेश

आपातकाल में लोकतंत्र का दमन और शासन-प्रशासन की अमानवीय ज्यादतियों के विरुद्ध जब देश के छात्र, युवा और राजनीतिक दल लोक नायक जय प्रकाश नारायण के पीछे खड़े हो गये थे तो देश ने नयी अंगड़ाई ली थी। युवा आक्रोश और सुनहरे भविष्य के सपनों ने कांग्रेस के पतन और जनता पार्टी के विजय के रूप में आकार लिया, लेकिन युवाओं की आकांक्षा सिर्फ सत्ता परिवर्तन तक सीमित नहीं थी बल्कि व्यापक सामाजिक, आर्थिक बदलाव के जरिए आजादी के सपनो को साकार करने की प्रेरणा छिपी हुई थी। लेकिन जनता पार्टी अपने वायदों पर खरी नहीं उतरी, नेताओं की महत्वाकांक्षा, वैचारिक द्वंद्व और घात-प्रतिघात की राजनीति में जनता पार्टी का पतन हो गया। इसके साथ ही करोड़ों युवाओं का सपना भी टूट गया। हौसलों की उड़ान की कै्रश लैंडिंग हो गयी और सुशासन, सुराज व रोजगार की उम्मीद धूमिल हो गयी।

ऐसे मनहूस क्षण में अगर अटल, आडवाणी, जोशी जैसे राजनेताओं ने अपने निजी भविष्य को संवारने के लिए विचारधारा व सिद्धान्तों से समझौता कर लिया होता, पद-प्रतिष्ठा के लिए किसी दूसरी पार्टी या नेता का दामन थाम लिया होता तो आज न भाजपा होती और न वह सपना जिसे आरएसएस, उसके सर संघ चालक गुरु गोलवरकर, दीन दयाल उपाध्याय और डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी ने देखा था।

लेकिन अटल, आडवाणी, डा. जोशी और उनके नेतृत्व में हजारों, लाखों कार्यकर्ताओं ने 1977 में खत्म हो गये जनसंघ के पदचिन्हों व डा. श्यामा प्रसाद और पं. दीन दयाल उपाध्याय के सपनों को पुनर्संयोजित कर 6 अपै्रल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का निर्माण किया। इस अवसर पर प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी ने जो भाषण दिया था, दरअसल वही भाजपा के लिए मार्गदर्शक सिद्धान्त है। अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि अंधेरा छटेगा, कमल खिलेगा।

वाजपेयी सर्वसमावेशी थे और अंधेरा छंटने का मतलब सिर्फ भाजपा के उत्थान से नहीं था बल्कि जनता पार्टी के पतन के बाद देश के सपनों पर जो ग्रहण लग गया गया था, करोड़ों युवाओं के हौसला पस्त हो गया था, दरअसल सपने को पुनर्जीवित करने की बात थी। स्थापना के बाद भाजपा को शुरुआती झटके लगे लेकिन इनसे उबरते हुए पार्टी महज डेढ़ दशक में केन्द्रीय सत्ता में पहुंची और आज भाजपा न सिर्फ देश की बल्कि पूरी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने कई ठोस काम किये हैं जिसके जरिए भाजपा का कोर एजेंडा और पार्टी संस्थापकों की विचारधारा भी आगे बढ़ी है। राम मंदिर, धारा 370 और समान नागरिक संहिता पर भाजपा को प्राय: घेरा जाता था लेकिन मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने 370 को खत्म किया, राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया और समान नागरिक संहिता के भी कुछ बिन्दुओं पर आगे बढ़ी है। लेकिन सिद्धान्त और विचारधारा दरअसल किसी पार्टी की नींव होती है जिस पर पार्टी संगठन का निर्माण होता है।

सरकार का असल उद्देश्य को विकास, गरीबों का उत्थान, समाज के आखिरी व्यक्ति का कल्याण होना चाहिए। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन इतिहास उसके सफलता पर नहीं इतरायेगा बल्कि सरकार जनकल्याण, विकास, गरीबो का उत्थान और युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए पार्टी जो काम करेगी इतिहास उसके आधार पर ही पार्टी, उसके नेताओं एवं सरकार को परखेगा।

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...