back to top

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-  ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए  

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए।जयशंकर ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए भू-राजनीतिक उथल-पुथल का भी जिक्र किया और कहा कि आपूर्ति शृंखलाओं में व्यवधान से निपटने, निष्पक्ष बाजार व्यवस्था सुनिश्चित करने, भरोसेमंद हर तरह की मदद (लॉजिस्टिक) करने, कारोबार के लिए पूर्वानुमान योग्य माहौल बनाने, व्यापारिक संबंधों में विविधता लाने तथा व्यापार और निवेश में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयास करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा,इन सभी बातों का मूल उद्देश्य यह है कि हमारे देशों के कारोबारियों के लिए अधिक साझेदार तलाशना, अधिक बाजारों तक पहुंच बनाना, आपूर्ति नेटवर्क को जोड़ना और एक-दूसरे की क्षमताओं को व्यावहारिक कारोबारी साझेदारी में बदलना आसान बनाया जाए।

जयशंकर ने कहा,खासकर ब्रिक्स देशों के लिए आर्थिक गतिविधियों और आर्थिक सुरक्षा में बढ़ोतरी का मतलब आत्मनिर्भरता मजबूत करना है। हमारा लक्ष्य यह है कि हम वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़े और प्रतिस्पर्धी बने रहते हुए आर्थिक झटके सहने की अपनी क्षमता बढ़ाएं।

उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में बाजार के वास्तविक सिद्धांतों के अनुरूप कारोबारी व्यवहार, भरोसेमंद सहायता, विविध व्यापारिक संबंध, पारदर्शी व्यापार और निवेश और ऐसे कारोबारी माहौल की आवश्यकता है जिसका पूर्वानुमान लगाया जा सके।जयशंकर ने कहा, इसके लिए ऐसी ऊर्जा व्यवस्था की भी जरूरत है जो किसी भी व्यवधान का सामना कर सके और ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव की प्रक्रिया हर देश की अपनी परिस्थितियों के अनुरूप हो।

भारत नयी दिल्ली में शनिवार और रविवार को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।ब्रिक्स में मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। इसमें 2024 में मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब को शामिल किया गया तथा इंडोनेशिया 2025 में इसका सदस्य बना।

बेलारूस, बोलीविया, कजाकिस्तान, क्यूबा, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम पिछले साल ब्रिक्स के साझेदार देश बने। ब्रिक्स एक प्रभावशाली समूह के रूप में उभरा है। इसमें दुनिया की 11 प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं। ये देश वैश्विक आबादी के करीब 49.5 प्रतिशत, विश्व के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लगभग 40 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार के करीब 26 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते हैं।

 

RELATED ARTICLES

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...

स्वच्छ हवा में लखनऊ देश में नंबर वन, सीएम योगी ने दी बधाई

सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी को पहला स्थान लखनऊ। स्वच्छ हवा के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में अपनी अलग पहचान...

गोबर-गोमूत्र से खाद-बायोगैस व पंचगव्य उत्पादों की होगी बिक्री,घायल गोवंश के लिए 24़7 एंबुलेंस का प्रस्ताव

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश में गोवंश संरक्षण को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी तेज हो...

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...

सैयारा स्टार अनीत पड्डा की सीरीज हुंकार का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म सैयारा से स्टार बनीं अनीत पड्डा अब सीरीज हुंकार में नजर आने वाली हैं। आज इस सीरीज...

स्वच्छ हवा में लखनऊ देश में नंबर वन, सीएम योगी ने दी बधाई

सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी को पहला स्थान लखनऊ। स्वच्छ हवा के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में अपनी अलग पहचान...

सीएम डैशबोर्ड में शाहजहांपुर फिर नंबर वन, रामपुर दूसरे पायदान पर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की प्राथमिकता का असर सीएम डैशबोर्ड की अगस्त माह की रैंकिंग में भी...

गोबर-गोमूत्र से खाद-बायोगैस व पंचगव्य उत्पादों की होगी बिक्री,घायल गोवंश के लिए 24़7 एंबुलेंस का प्रस्ताव

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश में गोवंश संरक्षण को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी तेज हो...

सीतापुर में मिड-डे मील की खाद्यान्न आपूर्ति में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त

लखनऊ। सीतापुर में स्कूली बच्चों के मिड-डे मील के राशन की आपूर्ति में लापरवाही सामने आने पर योगी सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है।...