back to top

स्वच्छ हवा में लखनऊ देश में नंबर वन, सीएम योगी ने दी बधाई

  • सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी को पहला स्थान

लखनऊ। स्वच्छ हवा के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में लखनऊ को बेस्ट परफॉर्मिंग सिटी और नगर निगम के वार्ड संख्या-70 को बेस्ट परफॉर्मिंग वार्ड की श्रेणी में देश में पहला स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार समेत नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारियों को बधाई दी।

गुरुवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। महापौर ने मुख्यमंत्री को लखनऊ की स्वच्छ वायु के क्षेत्र में मिली इस उपलब्धि की जानकारी दी और इसके लिए प्रदेश सरकार के सहयोग तथा मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन के प्रति आभार जताया। महापौर ने कहा कि लखनऊ को देश में पहला स्थान दिलाने में केवल नगर निगम ही नहीं, बल्कि जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन, वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एलडीए, पीडब्ल्यूडी और सिटी ट्रांसपोर्ट समेत कई विभागों की सामूहिक भूमिका रही है। महापौर ने कहा कि देश में पहला स्थान मिलना पूरे लखनऊ के लिए गर्व की बात है, लेकिन अब इस उपलब्धि को बनाए रखने की जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

शहर की वायु गुणवत्ता को और बेहतर करने के लिए यातायात व्यवस्था सुधारने, निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल पर नियंत्रण, खुले में कूड़ा जलाने पर रोक, सड़कों की नियमित सफाई और हरियाली बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने के प्रयास भी तेज किए जाएंगे। महापौर ने कहा कि यह सम्मान किसी एक विभाग की उपलब्धि नहीं है। लखनऊवासियों, जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और विभिन्न विभागों के सामूहिक प्रयासों से राजधानी को यह मुकाम मिला है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य लखनऊ की हवा को और स्वच्छ बनाना और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने की दिशा में लगातार काम करना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण के लिए किए जा रहे प्रयासों को आगे जारी रखने पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...