back to top

साल की पहली अमावस्या 11 को

स्नान-दान का है विशेष महत्व

लखनऊ। सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। अमावस्या तिथि हर महीने के कृष्ण पक्ष के पंद्रहवें दिन आती है। ऐसे में साल 2024 की पहली अमावस्या पौष माह में पड़ रही है। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, पौष माह सूर्य देव और पितरों की पूजा के लिए महत्वपूर्ण होता है। पौष माह को छोटा श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है। पौष माह की अमावस्या तिथि 10 जनवरी 2024 रात्रि 8 बजकर 10 मिनट से प्रारंभ हो रही है। यह तिथि 11 जनवरी 2024 शाम ​​5:26 बजे तक रहेगी। ऐसे में पौष अमावस्या 11 जनवरी, गुरुवार को मनाई जाएगी।

स्नान-दान का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या तिथि पर गंगा या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करके पितरों को तर्पण दिया जाता है। इस प्रकार पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अमावस्या तिथि पर किए गए दान से पितरों की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में इस दिन चंद्रमा से संबंधित चीजें जैसे दूध, चावल, चांदी, सफेद वस्त्र आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन व्रत रखना भी शुभ माना जाता है।

स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
पौष अमावस्या पर स्नान और दान का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से सुबह 06:21 बजे तक रहेगा। ऐसे में पवित्र नदियों में स्नान तथा दान आदि करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...