back to top

चुनाव का बिगुल

असोम, पं. बंगाल, केरल, पॉडिचेरी और तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही इन राज्यों में चुनावी नफा-नुकसान को लेकर अपने-अपने तरीके से अनुमान एवं विश्लेषण शुरू हो गये हैं। चार राज्य एवं एक केन्द्र शासित प्रदेश में प्रस्तावित चुनाव का केन्द्र सरकार की रीति-नीति पर भी बहुत असर पड़ेगा।

एक लंबे समय से जारी किसान आंदोलन पर भी इसका असर पड़ेगा और केन्द्र में भारी बहुमत के साथ साथ पौने दो साल पूर्व सत्ता में वापस करने वाली मोदी सरकार के तमाम फैसलों का लिट्मस टेस्ट भी इसी चुनावों में होना है। इन चुनावों का सीधा असर केन्द्रीय राजनीति पर भी पड़ेगा क्योंकि देश की पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी सबसे बड़ी पार्टियों का भविष्य भी इससे तय होगा।

भाजपा असोम में सत्ता बचाने के लिए, बंगाल में सत्ता हथियाने के लिए तो केरल, तमिलनाडु और पॉडिचेरी में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने के लिए पूरे दमखम से लड़ेगी, क्योंकि इन चुनावों में अगर प्रतिकूल परिणाम सामने आये तो मोदी सरकार को और अधिक तीव्र आलोचना, और अधिक विरोध के साथ ही कोरोना से लेकर बेरोजगारी, महंगाई आदि तमाम चीजों का ठीकरा सरकार के माथे पर फोड़ा जायेगा और फिर जवाब देते नहीं बनेगा। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का भी इन चुनावों में इम्तिहान होना है।

पॉडिचेरी में सरकार गंवा चुकी पार्टी को सत्ता में वापसी की चिंता करनी होगी तो केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाला यूडीएफ वाम दलों के गठबंधन एलडीएफ से सत्ता छीनने का प्रयास करेगा। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है और यहां पार्टी की कोशिश या कहें हशरत जरूर होगी कि वह बढ़े नहीं तो कम से कम वर्तमान स्थिति पर ही बरकरार रहे। असम में वह डेढ़ दशक के शासन के बाद कांग्रेस 2016 में भाजपा से मात खा गयी थी।

इस बार असोम में भी कांग्रेस की कोशिश सत्ता में वापसी की होगी। जहां तक तमिलनाडु की बात है तो यहां के चुनावी नतीजों का भाजपा पर सीधे कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा लेकिन कांग्रेस और उससे भी बढ़कर यूपीए के लिए बड़ा महत्व है, क्योंकि एक तो कांग्रेस का सबसे बड़ा सहयोगी डीएमके के रूप में तमिलनाडु विधानसभा के चुनाव में मुख्य दावेदार है और दूसरे कांग्रेस को भी लोकसभा की सबसे अधिक सीटें इसी राज्य में मिली हैं।

ऐसे में अगर तमिलनाडु में डीएमके के नेतृत्व में गठबंधन अगर बेहतर प्रदर्शन करता है तो यूपीए को निश्चित ही संजीवनी मिलेगी। पं. बंगाल चुनाव के बाद भाजपा जहां रायटर्स बिल्डिंग पर कब्जा करने के लिए आतुर है तो हर मुद्दे पर केन्द्र से टकराव लेने वाली ममता बनर्जी का पूरा राजनीतिक अस्तित्व ही दांव पर लगा है। बंगाल के चुनाव परिणामों में बड़ा उलटफेर होता है और यह भाजपा के पक्ष में रहा तो कम से कम अगले आम चुनाव तक केन्द्रीय राजनीति में विपक्ष की दावेदारी कमजोर होगी। इसलिए बंगाल के नतीजे सिर्फ टीएमसी या ममता के लिए महत्वपूर्ण नहीं हैं बल्कि यूपीए, थर्ड फ्रंट और विपक्षी राजनीति का भविष्य भी इस पर टिका है।

चुनाव आयोग ने बड़ी समझदारी से राज्यों की कानून व्यवस्था के अनुसार चुनाव कार्यक्रम घोषित किये हैं। बंगाल में आठ चरणों में चुनाव है तो उतने ही बड़े तमिलनाडु में एक चरण में चुनाव होगा। दरअसल यह कानून व्यवस्था का ही नमूना है। आयोग ने 2 मार्च से चुनाव प्रक्रिया शुरू कर 2 मई को परिणाम घोषित करने का कार्यक्रम जारी किया है। इससे चुनावों का सीबीएसई की परीक्षाओं से टकरव भी नहीं होगा।

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...