back to top

ड्रैगन की कुचाल

चीन और उसके इशारों पर चलने वाला पाकिस्तान और नेपाल अचानक भारत के साथ सीमा विवाद को सुलगाकर महामारी के इस दौर में क्या हासिल करना चाहते हैं, इसके निहितार्थ को समझना वैसे तो बड़े-बड़े कूटनीतिक पंडितों के लिए भी कठिन है लेकिन जो कुछ आसानी से समझा जा सकता है वह यह कि चीन कोरोना साजिश के बढ़ते खुलासों के कारण परेशान है। एक शैतान देश के रूप में चीन की छवि इतनी पक्की हो गयी है कि दुनिया के तमाम देश चीन से कूटनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध पूरी तरह से खत्म नहीं तो भी कम जरूर कर रहे हैं।

वुहान लैब से निकला कोरोना भले आज पूरी दुनिया को तबाह कर रहा हो लेकिन इसके कूटनीतिक दुष्परिणाम का सबसे अधिक नुकसान चीन को ही होगा। जब भी कोरोना महामारी का संकट खत्म होगा तब चीन को अपनी करतूत का हिसाब देना ही होगा। चीन इसी बात से बौखालया है। वुहान लैब की साजिश ने चीन को बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। निर्यात एवं विनिर्माण उद्योग काफी हद तक ध्वस्त हुआ है।

बेल्ट एण्ड रोड प्रोजेक्ट के जरिए प्राचीन सिल्क मार्ग को न्यू सिल्क रोड के रूप में विकसित कर दुनिया पर आर्थिक साम्राज्य कायम करने का चीनी सपना अब तार तार हो गया है। चीन इससे बौखलाया है और कूटनीतिक अलगाव के बीच स्वयं और अपने शागिर्द देशों नेपाल व पाकिस्तान के जरिये भारत को सीमा विवाद में उलझाना चाहता है। चीन को यह बात अच्छी तरह से मालूम है कि उसका पराभव हर दृष्टि से भारत के पक्ष में जायेगा और एक बार फिर भारत प्राचीन गौरव को प्राप्त करने के साथ आधुनिक विश्व व्यवस्था में अग्रणी राष्ट्र के रूप में उभरेगा।

लेकिन भारत को सावधान रहकर ड्रैगन की हरकतों का जवाब भी देना है और चीनी पराभव को ब्रॉड इंडिया के लिए जमकर भुनाना भी है। दरअसल चीन अपने स्वभाव से विस्तारवादी है और इसी कारण उसका समय-समय भारत, जापान, आस्टेÑलिया, वियतनाम, दक्षिण कोरिया जैसे तमाम देशों से सीमा विवाद होता रहता है। भारत के साथ भी सीमा विवाद तो हमेशा ज्वलंत मुद्दा बना रहता है। चीन बार-बार भारतीय सीमा में घुसपैठ करता है। 2017 में चीन की इसी फितरत के कारण डोकलाम स्टैंड-आफ 73 दिनों तक चला और अंत में चीन को कदम वापस खींचने पड़े।

चीन ने फिर से पूर्वी लद्दाख एवं उत्तरी सिक्किम में घुसपैठ की कोशिश जिसे भारतीय जवानों ने विफल कर दिया। सीमा पर सैन्य हेलिकॉप्टर उड़ाया जिसे भारतीय वायुसेना ने खदेड़ दिया। एक साथ कई जगहों पर चीनी सेना की हरकतें, पाकिस्तान द्वारा गिलगित बाल्टिस्तान को हथियाने की कोशिशें और अचानक कालापानी व लिपुलेख दर्रे के पास भारत द्वारा सड़क बनाने पर नेपाल के विरोध के बहुत गहरे निहितार्थ हैं। संभवत: यह सब चीन के इशारे पर हो रहा है ताकि भारत सीमा विवाद में उलझ जाये, लेकिन भारत को चीन की ऐसी चालों से सावधान रहना है।

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...