back to top

शुकराना समागम पर सजा दीवान

शबद कीर्तन गायन से संगतों को निहाल किया
लखनऊ। सत्कार योग माता गुजरी जी के 400 साला जन्म दिवस को समर्पित एवं श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पुरब पर शुकराना समागम गुरू सिंह सभा गुरूद्वारा नाका हिंडोला, लखनऊ में बड़ी श्रद्धा एवं सत्कार के साथ दीवान सजाया गया। जिसमें रहिरास साहिब के पाठ के उपरांत रागी जत्था भाई राजिन्दर सिंह जी शबद कीर्तन गायन एवं नाम सिमरन द्वारा द्वारा आई साध संगतों को निहाल किया। सिमरन साधना परिवार के बच्चों ने भी इस कार्यक्रम में शब्द कीर्तन गायन किया। विशेष रूप से पधारे रागी जत्था भाई सतपाल सिंह जी हजूरी रागी गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली वालों ने कर किरपा कृपाल आपे बख्श ले…सतगुरु तुम्हारे काज सवारे थिर घर बैसो हरिजन प्यारे… शब्द कीर्तन गायन किया रागी जत्था भाई प्रीतम सिंह जी हजूरी रागी गुरुद्वारा चंद्र नगर, रागी जत्था भाई करनैल सिंह जी हजूरी रागी गुरुद्वारा याहियागंज, रागी जत्था भाई राजवीर सिंह जी हजूरी रागी गुरुद्वारा मालवीय नगर सभी रागी जत्थों ने सामूहिक रूप में शबद कीर्तन गायन कर समूह संगत को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन धार्मिक सचिव स. सरबजीत सिंह ने किया। दीवान की समाप्ति के उपरांत श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला के अध्यक्ष डॉ. अमरजोत सिंह ने शुकराना समागम में आई समूह संगत का आभार व्यक्त किया। समाप्ति के उपरान्त गुरु का लंगर वितरित किया गया।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...