back to top

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएं
लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिप्लोमा की वार्षिक परीक्षाओं का प्रारंभ दिनांक 15 अप्रैल 2026 से हो गया है। परीक्षाएं विश्वविद्यालय परिसर में प्रथम पाली में सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित की जा रही हैं, जो दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी।
इन परीक्षाओं में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कक्ष निर्धारण, समय-सारिणी, पर्यवेक्षण एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से क्रियान्वित किया गया है।
विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक डॉ. रुचि खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षाओं के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में योग्य निरीक्षकों की तैनाती की गई है तथा परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी सतत रूप से की जा रही है, जिससे पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखी जा सके। उन्होंने आगे कहा कि विश्वविद्यालय परीक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं छात्रहितकारी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। परीक्षाओं के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का भी ध्यान रखा जा रहा है, ताकि परीक्षार्थी सुरक्षित वातावरण में अपनी परीक्षा दे सकें। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्त की है कि वे अनुशासन एवं एकाग्रता के साथ अपनी परीक्षाएं संपन्न करेंगे और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...