back to top

पुस्तक पढ़ने की प्रवृत्ति कम होना चिन्ताजनक : मनोजकांत

राष्ट्रधर्म कार्यालय में आयोजित पुस्तक चर्चा
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोजकांत ने विद्यार्थियों में पुस्तकें पढ़ने की प्रवृत्ति कम होने पर चिन्ता व्यक्त की है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अच्छी पुस्तकें पढ़ें और उनका उपयोग जीवन में करें। मनोजकांत राष्ट्रधर्म कार्यालय में आयोजित पुस्तक चर्चा कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसी पुस्तकें पढ़ने पर ध्यान देना चाहिए जो बहुश्रुत और बहुपठित हों। पुस्तक पढ़ने के क्रम में उसमें प्रस्तुत विचारों की प्रासंगिकता वैश्विक, राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर परखना चाहिए।
पुस्तक चर्चा कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. जितेन्द्र कुमार ने प्रसिद्ध विचारक और लेखक डॉ. मनमोहन वैद्य की पुस्तक हम और यह विश्व पर विशेष रूप से अपने विचार प्रकट किये। उल्लेखनीय है कि डॉ. जितेन्द्र कुमार इस पुस्तक की समीक्षा प्रतिष्ठित और लोकप्रिय मासिक पत्रिका- राष्ट्रधर्म में लिख चुके हैं। डॉ. जितेन्द्र कुमार ने कहा कि यह पुस्तक भारतवर्ष की उस सूक्ष्म अवधारणा का विश्लेषण करती है, जिसे हमारे प्राचीन ऋषियों ने प्रतिपादित किया और जिसे पीढ़ियों ने पुष्पित-पल्लवित किया। प्रस्तुत पुस्तक में लेखक ने धर्म, स्वत्व, हिन्दुत्व और सनातन जैसे जटिल विषयों की परतों को बड़ी सहजता से खोला है। डॉ. जितेन्द्र ने कहा कि हम और यह विश्व इस मायने में अत्यधिक महत्त्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि इसमें सम्पूर्ण विश्व में भारतीय दर्शन, विचार पद्धति और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विषयों को अत्यन्त स्पष्टता और निर्भीकता से रखा गया है। उल्लेखनीय है कि उक्त पुस्तक ऐसे लेखों का संग्रह है जो 2017 से 2025 के दौरान अलग-अलग समय पर लिखे गये तथा प्रमुख राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। पुस्तक को चार भागों में बाँटा गया है- संघ और समाज, भारत की आत्मा, असहिष्णुता का सच और प्रेरणा शाश्वत है। राष्ट्रधर्म के निदेशक डॉ. ओमप्रकाश जी ने चर्चा शुरू होने से पहले विषय को सारगर्भित तरीके से रखा। प्रभारी निदेशक सर्वेशचन्द्र द्विवेदी ने आभार प्रकट किया। चर्चा में शरद मिश्र, आदर्श द्विवेदी, गरिमा मिश्रा, अमन दुबे व अन्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...