back to top

आबादी पर कसे लगाम

हालांकि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक पहल नहीं हुई है, लेकिन बड़े-बड़े फैसले लेने के मामले में एक स्थापित पहचान बना चुकी मोदी सरकार से देश बढ़ती जनसंख्या जैसी जटिल समस्या पर कोई निर्णायक पहल की उम्मीद कर रहा है।

संभवत: यही कारण है कि देश के अनेक भागों में लगातार जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कोई न कोई बहस, सेमिनार या खबरें सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से देश को संबोधित कर रहे थे तब उन्होंने बढ़ती जनसंख्या को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी। तब प्रधानमंत्री की चिंता का पूरे देश में स्वागत भी हुआ था और सहमति के सुर भी मिले थे। हाल के दिनों में कई मौकों पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बढ़ती जनसंख्या को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं।

भागवत ने सरकार से मांग करते हुए हम दो, हमारे दो की नीति को लागू करने ने का सुझाव भी दिया है। पिछले दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुछ बुद्धजीवियों ने याचिका दायर कर अदालत से मांग की कि अदालत सरकार को जनसंख्या पर नीति बनाने का निर्देश दे। हालांकि अदालत ने अपनी सीमाओं को याद दिलाते हुए कहा कि वह सरकार को इस मुद्दे पर निर्देश नहीं दे सकती है, लेकिन जनसंख्या एक बड़ी समस्या है इसे अदालत ने भी माना है। सरकार को निर्देश देने की मांग करने वाली ऐसी ही याचिका सुप्रीम कोर्ट में भी विचाराधीन है।

देश में जनसंख्या को लेकर लगातार आवाज उठ रही है और अब तो अल्पसंख्यक समाज भी काफी हद तक जनसंख्या वृद्धि की समस्या पर सहमत है। हां इसको कैसे रोका जाये इसके तरीकों को लेकर जरूर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बढ़ती जनसंख्या देश के लिए बड़ी समस्या है, इसे अल्पसंख्यक समाज के लोग भी स्वीकार कर रहे हैं। सरकार में इस गंभीर मुद्दे पर क्या विमर्श चल रहा है, इसकी किसी को जानकारी नहीं है।

बहरहाल, इतने गंभीर मुद्दे पर सरकार में कोई विचार-विमर्श नहीं चल रहा हो, ऐसा नहीं हो सकता है और वह भी तब जबकि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत स्वयं मांग कर रहे हों। ऐसे में संभव है कि सरकार इस मुद्दे पर कोई मन बना चुकी हो और सही टाइमिंग का इंतजार कर रही हो। दरअसल हाल के दिनों में जिस तरह से सरकार ने तीन तलाक, कश्मीर विभाजन, 370, सीएए, एनपीए को लेकर फैसले किये हैं उससे बहुत से लोग यह महसूस करने लगे हैं कि फिलहाल बड़े-बड़े फैसले लेने की यह रफ्तार बहुत अधिक है।

सरकार को इसमें थोड़ा अंतराल रखना चाहिए ताकि एक मुद्दा पूरी तरह सेटल हो जाये तब दूसरे मसले पर पहल हो। बहरहाल जनसंख्या वृद्धि एक बड़ी समस्या है और देश की वर्तमान आबादी जितनी है उसका ठीक से भरण पोषण हो, अच्छे घर, शहरों में पार्क और पर्याप्त वनाच्छादन हो इतनी जमीन भी नहीं है। ऐसे में देश की आबादी में अगर एक भी व्यक्ति नया जुड़ता है तो उसके साथ हजार समस्याएं भी जुड़ रही हैं। इसलिए इस मुद्दे पर देरी ठीक नहीं है।

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...