back to top

सराहनीय फैसला

मनरेगा योजना को पूरे देश में लागू हुए दस साल से अधिक हो गये हैं, लेकिन इसकी खामियों को दुरुस्त नहीं किया जा सका है। मनरेगा बहुत कल्याणकारी योजना है इसलिए सरकार बदलने के बाद भी यूपीए की इस फ्लैगशिप योजना को वर्तमान सरकार भी बदस्तूर चला रही है। हालांकि मनरेगा में इतना भ्रष्टाचार है कि इसने तमाम अन्य बुराइयों को भी जन्म दिया है।

जबसे मनरेगा योजना अस्तित्व में आया और ग्राम पंचायतों को महत्वपूर्ण भूमिका मिली, तो ग्राम पंचायतों के प्रधान रातोंरात सम्पन्न हो गये। ग्राम पंचायतों के चुनाव में प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गयी है। पैसे का खेल, वोटों की खरीद-फरोख्त, धनबल, बाहुबल का इस्तेमाल तो होता ही है, शराब व ड्रग्स तक मतदाताओं को पहुंचाने के खेल होते हैं। पंचायतों के चुनाव में प्रतिस्पर्धा के चलते उत्पन्न दुश्मनी वर्षों तक कायम रहती है। इस सिलसिले में गांवों में हत्या और संघर्ष की घटनाएं भी खूब होती हैं। मनरेगा के धन की लूट के लिए होने वाली इन तमाम साजिशों के बावजूद अगर वर्तमान सरकार यूपीए की इस योजना को आगे बढ़ा रही है तो इसके पीछे इसका जन कल्याणकारी होना ही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनरेगा योजना को यूपीए सरकार की विफलताओं का स्मारक बताया था, तो इसके पीछे इसमें व्याप्त भ्रष्टाचार ही था। लेकिन एनडीए सरकार के ही ग्रामीण विकास मंत्री ने मनरेगा की तारीफ करते हुए कहा था कि देश के बहुत से गरीबों के हाथ में पांच सौ रुपये का नोट मनरेगा योजना के कारण ही आया। मनरेगा योजना ग्रामीण गरीबों एवं बेरोजगारों को साल में 100 दिन रोजगार देने की योजना है और अगर गरीबों को 100 दिन का काम मिल जाता है, तो इससे उनके हाथ में इतनी नकदी आ जाती है कि पूरे साल उनकी छोटी-छोटी अनेक जरूरतें पूरी हो जाती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के ठोस साधन नहीं हैं।

ऐसे में छोटे-छोटे किसान, मजदूर जब उनको अपने काम फुर्सत होती है, तो ऐसे दिनों में मनरेगा में काम कर छोटी-मोटी कमाई कर लेते हैं। लेकिन भ्रष्टाचर के कारण गरीबों की इस योजना पर बड़े-बड़े घाघ कुंडली मारकर बैठ जाते हैं। मनरेगा में काम करने के बाद महीनों तक मजदूरी नहीं मिलने, ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की मिली भगत से बिना काम के ही फर्जी मजदूरों के खातों में पैसा ट्रॉसफर कराने और फिर उसमें कमीशन लेने की शिकायत मिलती रहती हैं।

हालांकि एनडीए की सरकार ने अब मनरेगा योजना की अनेक खामियों को दुरुस्त किया है, मनरेगा के बजट से अब सड़क, पौधरोपण, तालाबों की सफाई, पोखर का निर्माण जैसे काम कराये जाते हैं और पैसे खर्च करने के बदले संपत्तियों का सृजन या फिर विजिबल विकास को दिखाना होता है। ऐसे में अब फर्जीवाड़ा कुछ कम जरूर हुआ है, लेकिन मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी अब भी देर से ही मिलती है। इसके पीछे कमीशन और भ्रष्टाचार की मंशा होती है। प्रदेश सरकार ने 15 दिन में मजदूरी भुगतान को अनिवार्य बना दिया है। इससे अब श्रमिकों को समय से मजदूरी मिल सकेगी और जो अधिकारी भुगतान में देरी करेंगे उनको उचित दण्ड भी मिलना तय हो गया है। यह एक अच्छा संकेत है।

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...