back to top

सराहनीय फैसला

सम्पूर्ण लॉकडाउन के छत्तीसवें दिन देश के विभिन्न भागों में फंसे श्रमिकों, छात्रों और पर्यटकों के लिए महत्वपूर्ण फैसला करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश दिया है कि वे आपस में संवाद स्थापित कर अपने-अपने राज्य के प्रवासी श्रमिकों, छात्रों एवं पर्यटकों को वापस ले जाने एवं भेजने का प्रयास करें। इसके लिए राज्य सरकारें नोडल अ‍ॅथारिटी बनाने के साथ फंसे हुए लोगों की वापसी के लिए नियम तय करें और सुरक्षित तरीके से जांच के बाद घर पहुंचाने के साथ उनको आरोग्य सेतु एप की निगरानी में 14 दिनों का होम कोरेन्टाइन करायें।

दरअसल जब देश में प्रथम चरण का लॉकडाउन 21 दिनों के लिए लागू किया गया और जब दूसरे चरण के लिए 19 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया तो दिल्ली, मुम्बई, सूरत, अहमदाबाद, हैदराबाद जैसे महानगरों से प्रवासी श्रमिकों ने पैदल ही अपने घरों को निकलने की कोशिश की जिससे लॉकडाउन का भी बड़े पैमाने पर उल्लंघन हुआ। प्रवासी श्रमिक सैकड़ों किलो मीटरकी पैदल यात्रा करके अपने घर पहुंचे। दिल्ली से अपने श्रमिकों को वापस लाने के लिए यूपी सरकार ने तो बस लगा दिया, लेकिन अनेक शहरों से प्रवासी श्रमिक कई-कई सप्ताह की पैदल यात्रा करके अपने घर पहुंचे।

ऐसी घटनाएं भी हुर्इं जब लंबी पैदल यात्रा के दौरान मौत भी हो गयी। मुंबई से बहराइच लौटे एक श्रमिक की घर पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद मौत हो गयी। इसी तरह मध्य प्रदेश का एक श्रमिक परिवार पैदल यात्रा करके अपने घर वापस लौट रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी 12 वर्षीय बेटी की दुखद मौत हो गयी। ऐसी दुखद परिस्थितियों ने लोगों को बहुत परेशान किया। जिन पर यह मुसीबत आन पड़ी उनके लिए यह लॉकडाउन किसी वज्रपात से कम नहीं था।

ऐसे में सरकार ने 40 दिनों के लॉकडाउन के छत्तीसवें दिन अगर श्रमिकों, छात्रों एवं पर्यटकों की वापसी का निर्देश राज्यों को दिया है, तो इसके निहितार्थ भी बहुत गहरे हैं। बहरहाल लॉकडाउन के आखिरी चरण में प्रवासी श्रमिकों, छात्रों एवं पर्यटकों की सुरक्षित घर वापसी के फैसले के संकेतों पर न जाते हुए भी यह अवश्य कहा जा सकता है कि अगर देश के विभिन्न शहरों में फंसे प्रवासी श्रमिक सुरक्षित तरीके से अपने घर पहुंच जायेंगे तो इससे जहां लॉकडाउन से होने वाली तकलीफों में बहुत कमी आयेगी वहीं राज्यों की प्रशासनिक मशीनरी और बेहतर तरीके से महामारी से लड़ने में सक्षम हो जायेगी।

क्योंकि मुंबई, दिल्ली, इंदौर, हैदराबाद, सूरत, अहमदाबाद जैसे शहर जो कोरोना के हॉटस्पॉट बने हुए हैं वहां राज्य सरकार एवं स्थानीय एजेंसियों को कोरोना महामारी से लड़ने के साथ ही लाखों श्रमिकों के दैनिक भोजन, रहने की व्यवस्था और सुरक्षा आदि पर भी अपना ध्यान बांटना पड़ता है। अगर श्रमिक अपने घर पहुंच जायेंगे तो बाहर रहने का उनका खर्च भी नहीं लगेगा और राज्य सरकारें उनको अनाज और नकदी के रूप में जो मदद देंगी उससे उनका घर चलेगा। इसलिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों से आपसी बातचीत कर श्रमिकों को सुरक्षित तरीके से वापस लाने का जो निर्देश दिया है वह सराहनीय पहल है। इससे लॉकडाउन की परेशानी कम होगी और कोविड-19 से लड़ने की क्षमता और बढ़ेगी।

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...