श्री रामलीला समिति की ओर से होली बैठकी की शुरूआत
लखनऊ। श्री रामलीला समिति महानगर लखनऊ में आज आयोजित होली बैठक की शुरूआत गणपति को मनाऊं भजन के साथ हुई। इस अवसर पर महिलाओं और पुरुषों ने ब्रज, अवधि, कुमाऊँनी होली गायन प्रस्तुत किए। इसमें प्रमुख आयो रे फाल्गुन आयो रे, होली खेलन को चन्द्र बदन खेलों।
मुख्य गायकों में श्रीमती, हेमा जोशी, भारती पाण्डे भावना लोहनी, रसना उप्रेति, चित्रा पाण्डे, पंतनगर से पिंकी लोहनी,हेमा डोलिया,मंजू जोशी वरिष्ठ, मंजू जोशी कनिष्ठ, प्रतिभा पन्त,मंजू शर्मा पडेलिया, नन्दा रावत, अंजली बोनाल, गीतांजलि फर्त्याल, दीपा बिष्ट, अरुणा उपाध्याय, सुन्दर पाल सिंह, महेंद्र रावत, ज्ञान पन्त, चन्द्र शेखर पन्त, रमेश, उपाध्याय, फाल्गुनी लोहुमी, यशी लोहुमी, अनुराधा मिश्रा,शोभा, सीमा चन्द, हेमा, मीनाक्षी लोहानी, सुमन, ज्योति प्रभा शर्मा कूर्मांचल नगर, इंदिरानगर, पन्त नगर, विकास नगर पर्वतीय महापरिषद, के कलाकारों द्वारा होली गायन एवं नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन श्री महेंद्र पन्त ने किया। अन्त में देवेन्द्र मिश्रा,हेम पन्त के संयोजन में समिति के पदाधिकारियों द्वारा फूलों की होली खेली गई। बैठक में सभी हेतु, आलू गुटुक, दहीबड़ा, गुझिया, चाय से स्वागत किया गया। समिति के सर्वश्री ललित मोहन जोशी, हेम पन्त, विनोद पंत, दीपक पाण्डे, संजय पाण्डे, दीपेश पाण्डे, मृत्युञ्जय पाण्डे, गिरीश जोशी, नीरद लोहनी, नीरज लोहनी,देवेंद्र मिश्र, हिमांशु मिश्र, नवीन चंद्र पाण्डे व अन्य सक्रिय सदस्योंने जोर शोर से कार्यक्रम संपन्न कराया।





