back to top

चीन की सांसत

भारत की सम्प्रभुता पर बुरी नजर रखने, सीमा पर साजिश करने और हमारे सैनिकों पर धोखे से हमला करने वाले चीन को वैसे तो कोई भी दण्ड दिया जाये उसके अपराध की तुलना में बहुत कम होगा, लेकिन फिर भी जिस तरह सरकार ने आर-पार के जंग का एलान कर दिया है उससे चीन निश्चित ही भौचक होगा। चीन 1962 की मन:स्थिति में फंसा रहा जबकि आधुनिक भारत उससे आगे निकल चुका है।

आजादी के बाद भारतीय नेतृत्व एवं राजनय ने जिस तरह चीन को खाली मैदान दिया, उसकी हरकतों को नजरअंदाज किया, सीमा पर घुसपैठ और अतिक्रमण करने दिया, उससे चीन मनबढ़ हो गया। इसी मनबढ़ई में वह ऐसी गलती कर बैठा जहां से पूरी दुनिया अब चौकन्नी हो गयी है और अब चीन का पतन तय है। शी जिनपिंग चीनी राष्ट्रवाद को उभार कर जिस वन चाइना पालिसी, चीनी साम्राज्य और रेशम मार्ग का सपना देख रहे थे उसका गर्भपात हो गया है। चीन को अपनी आर्थिक प्रगति पर जरूरत से ज्यादा गुमान था और इसी आर्थिक ताकत के घमंड में वह कुछ इमरानों, महिंदाओं, ओलियों और यामीनों को डालरों से खरीद कर और इनके राष्ट्रों की प्रभुता से खेलकर विश्व विजेता बनने का सपना देखने लगा था।

इसी नशे में चीन 2020 के भारत से भी पंगा लेने का दुस्साहस कर बैठा और यह हरकत अब चीन को इतनी भारी पड़ रही है कि पूरी दुनिया से चीन को भगाया जा रहा है। भारत की सीमाओं का बार-बार अतिक्रमण, साउथ चाइना सी में दबंगई और हिन्द महासागर में बुरी नजर चीन पहले से रखता था, लेकिन दुनिया इन हरकतों को एक साथ जोड़कर नहीं देखती थी। यही कारण है चीन की दबंगई चलती रही। लेकिन दुनिया पर साम्राज्य कायम करने के सनक में चीन ने वुहान की फैक्ट्री में कोरोना बनाकर पूरी दुनिया में छोड़ दिया।

इससे दुनिया निपटने में लगी थी कि इसी बीच वह भारत की जमीनें कब्जाने और जापानी द्वीपों को हड़पने में लग गया। जब दुनिया ने चीनी वाइरस, चीन की हरकतों और चीन के व्यापारिक दुराचरण को जोड़कर देखा तब अहसास हुआ कि चीन बेलगाम हो गया है और विश्व शांति के लिए बड़ा खतरा बन गया है। चीन की यह असलियत उजागर होने के बाद उस पर चौतरफा प्रहार शुरू हो गया है। अमरीका, यूरोप, जापान और दक्षिण कोरिया की कंपनियां चीन से निकलने लगी हैं, चीनी कंपनियों एवं उत्पादों का बहिष्कार किया जा रहा है।

चीन पर चौतरफा आर्थिक प्रहार की एक कड़ी के रूप में भारत में टिकटॉक, शेयर इट, यूसी बाउजर, बैट्री सेवर, स्वीट सेल्फी सहित 59 मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। चीनी एप भारत से पैसा कमाते थे और भारतीयों का डेटा चीन पहुंचा देते थे। इससे आर्थिक नुकसान के साथ सुरक्षा को भी खतरा था। सरकार ने इसी आधार पर चीनी एप्स को प्रतिबंधित किया है। इससे चीन बौखलाया है और भेदभाव बंद करने, आर्थिक और व्यापारिक सहयोग की पट्टी पढ़ा है।

लेकिन चीन की इन बातों पर ध्यान देने के बजाय भारत को अपनी आर्थिक और सामरिक ताकत को दिनोंदिन मजबूत करने, चीन से पीड़ित और साझा हित वाले देशों के साथ आर्थिक, सामरिक सहयोग बढ़ाने और चीनी के हितों पर चौतरफा प्रहार जारी रखना चाहिए। दरअसल यही चीन का सही इलाज है। चीन शांति और सदभाव की भाषा नहीं समझता है। इसलिए चीन से उसी भाषा में बात करनी चाहिए जो वह समझता है।

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ की त्रासदी ने हिंदूकुश हिमालय की संवेदनशीलता उजागर की : संरा के जलवायु प्रमुख

नयी दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख साइमन स्टील का कहना है कि नेपाल-चीन सीमा के पास ग्लेशियर के ढहने और अचानक बाढ़ आने...