back to top

ब्रजेश पाठक ने किया अनसुने सितारे और मैं स्वयं सेवक का विमोचन

नाटककार सुशील कुमार सिंह ने बताया अपना रचना संसार

चली रामलीला परम्परा और पौराणिक धारावाहिकों की प्रासंगिकता पर चर्चा

लखनऊ। साहित्य ही नहीं, इतिहास-भूगोल, विज्ञान कला हर विषय की किताबें यहां बलरामपुर गार्डन अशोक मार्ग पर चल रहे 22वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले की शान बनी हुई हैं। आज फिर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मेले में किताबों के बीच थे।
मेले में पुस्तक प्रेमी साहित्य, लोक संस्कृति, कला विषयों और ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य की पुस्तकें प्रकाशन विभाग दिल्ली, उ.प्र.हिन्दी संस्थान, उर्दू अकादमी, आदिदेव प्रेस, भारतीय कला प्रकाशन के स्टाल पर पलटते और खरीदते दिखायी दिये। स्कूल कालेज के विद्यार्थियों की संख्या आज भी खूब रही। दो दिन बाद रविवार को मेला विदा हो जायेगा।
मेले में आज श्रीधर अग्निहोत्री की किताब अनसुने सितारे और मनीष शुक्ल की पुस्तक मैं स्वयंसेवक का विमोचन उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, ललित कला अकादमी उपाध्यक्ष गिरीशचंद्र मिश्र व अतिथियों ने किया। इस मौके पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि किताबों में दर्ज ज्ञान अगली पीढ़ी को हस्तांतरित होता है।
निराला, रामविलास शर्मा और अटल बिहारी वाजपेयी का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि आगरा और ग्वालियर गजेटियर में उल्लेख है कि अटल बिहारी स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रहे। मनीष शुक्ल की पुस्तक में राजनीति की कई करवटों का जिक्र है। श्रीधर की किताब फिल्मों के अनछुए और भुला दिए चरित्र नायकों का स्मरण है। यहां लेखकों के साथ ही पत्रकार हेमंत तिवारी, मेला संयोजक मनोज सिंह चंदेल, चंद्रभूषण ने विचार व्यक्त किये।
आज के प्रमुख आयोजनों में सिंहासन खाली है, नौलखिया दीवान, बेबी तुम नादान, अलख आजादी की, काकोरी एक्शन जैसे अनेक चर्चित नाटकों के लेखक, कवि और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से निकले रंग निर्देशक सुशील कुमार सिंह के वैविध्यपूर्ण लेखन पर चर्चा हुई। लेखक ने अपने रचनाकर्म से परिचित कराते हुए नाटकों के अंशों का पाठ किया। अभिनेता डा.अनिल रस्तोगी, कला वसुधा पत्रिका के सम्पादक अशोक बनर्जी, अनिल मिश्रा गुरुजी, ललित सिंह पोखरिया, रंग संगीतकर आलोक श्रीवास्तव,कला समीक्षक राजवीर रतन ने श्री सिंह के नाटकों को लेकर अपने अनुभव साझा किये। वाणी प्रकाशन के सहयोग से अरुण सिंह के संचालन में चले कार्यक्रम में सुशील कुमार सिंह की दूरदर्शन सेवा काल और भारतेन्दु नाट्य अकादमी निदेशक के तौर पर किये कार्यों और उपलब्धियों की चर्चा चली।
उत्कर्ष प्रतिष्ठान व हरेला बाखई की ओर से रामलीला बनाम पौराणिक धारावाहिक के प्रस्तुतिकरण पर वक्ताओं ने विचार रखे। राजवीर रतन ने गोस्वामी तुलसीदास द्वारा स्थापित ऐशबाग रामलीला की बदल गयी परम्परा का जिक्र किया। रजनीश राज ने अयोध्या में मंचीय रामलीला में फिल्मी कलाकारों के भाग लेने की नयी परम्परा का जिक्र किया। नवेद शिकोह ने रंगमंच और परम्परागत रामलीला पर बात रखी। हेमंत तिवारी ने कहा कि बदलते समय का असर परम्पराओं पर पड़ा है। संयोजक हरीश उपाध्याय के साथ मोहन सिंह बिष्ट, अर्जल चौधरी, गरिमा पंत, मोहनचंद लखचौरा व स्टडी हाल कालेज की प्रांशी ने विचार रखे। ज्योति किरन रतन ने राम भजन पर नृत्य प्रस्तुत किया।
आज के कार्यक्रमों की शुरूआत साहित्य साधक की गोष्ठी से हुई। आईपीएस डा.हरीश कुमार की किताब कुंभ पुलिस और पोटलीवाला पर हुई चर्चा में लेखक के संग डा.सूर्यकांत व पल्लवी ने बात रखी। शाम को रेवान्त की ओर से काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...