back to top

मूर्ति स्थापना से पहले विधि-विधान से हुई पूजा

लखनऊ। विगत 23 वर्षों से शुभ संस्कार समिति द्वारा आयोजित श्री गणेश जन्मोत्सव समारोह आज मूर्ति स्थापना के उपरांत प्रारंभ हो गया। आचार्य पंडित गिरजा शंकर दीक्षित एवं समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडे द्वारा विधि विधान से श्री गणेश जन्मोत्सव पूजन बड़ा शिवाला रानी कटरा चौपटिया में किया गया। इस अवसर पर समिति के महामंत्री रिद्धि किशोर गौड़, पंडित सुरेंद्र गौड़, पंडित राजेश शुक्ला, राजकुमार मेहरोत्रा, श्यामू मिश्रा, दिलीप मिश्रा, राकेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।

मेटल की मूर्ति का होगा पूजन

शुभ संस्कार समिति ने इस बार श्री गणेश जन्मोत्सव के उपरांत गणेश जी को विदा न करने का संकल्प लिया है। समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया की महाराष्ट्र में भगवान कार्तिकेय ने अपने भाई गणेश जी को आमंत्रित किया था और 10 दिन बाद विदा किया था इस कारण महाराष्ट्र में श्री गणपति विसर्जन का विधान चला आ रहा है। आचार्य गिरजा शंकर दीक्षित ने कहा कि गणेश जी के बिना कोई मांगलिक कार्य नहीं होता है। महामंत्री रिद्धि किशोर गौड़ ने बताया कि हम लोग प्रत्येक मांगलिक कार्य में प्रथम पूजन गणेश जी का करते हैं इनको विदा करने के उपरांत वर्ष भर मांगलिक कार्य कैसे करेंगे। समिति के उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि हम लोग इस बार मेटल की मूर्ति ले आए हैं जिनका 6 दिन तक नित्य पूजन किया जाएगा। विसर्जन के स्थान पर गोमती भ्रमण करने गणेश जी जाएंगे। गोमती के जल से अभिषेक कर वापस बड़ा शिवाला मंदिर लौट आएंगे। पूजन 24 सितंबर तक नित्य शाम को 7 बजे से 9 तक चलेगा। 25 तारीख को नगर भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

 

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...