back to top

विधि-विधान से हुआ बप्पा का दूर्वाभिषेक, भक्तों का उमड़ा हुजूम

गणेश उत्सव के पांचवें दिन राधा अष्टमी पर राधा रानी के सुंदर झांकी के हुए दर्शन , पूजा पंडालों में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

लखनऊ। गणेश उत्सव पूजा पंडालों में बुधवार को भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह आरती हुई। शाम को पूजा पंडालों में भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। गीत, संगीत, नृत्य और नृत्य नाटिकाओं का सुंदर मंचन हुआ। कहीं बच्चों के लिए बाल मेला लगाया गया। भजन-कीर्तन के बीच भक्तों ने विघ्नहर्ता का पूजन, वंदन और आरती की। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से झूलेलाल वाटिका में चल रहे 20 वें श्री गणेश महोत्सव के पांचवे दिन रविवार को अयोध्या वाराणसी के आचार्यों द्वारा मंत्रों के साथ मंगलमूर्ति की पूजा अर्चना की गई। बाद मे दूर्वाभिषेक का कार्यक्रम हुआ। इसमें भगवान गणेश के 108 नामों के साथ दुर्वा चढ़ाई गई। आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ गजानन के नाम लेते हुए दुर्वा चढाई।

राधे तेरे चरणों की गर धूल जो मिल जाए…
लखनऊ। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से झूलेलाल वाटिका में चल रहे 20 वें श्री गणेश महोत्सव के पांचवे दिन रविवार को अयोध्या वाराणसी के आचार्यों द्वारा मंत्रों के साथ मंगलमूर्ति की पूजा अर्चना की गई। बाद मे दूर्वाभिषेक का कार्यक्रम हुआ। इसमें भगवान गणेश के 108 नामों के साथ दुर्वा चढ़ाई गई। आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ गजानन के नाम लेते हुए दुर्वा चढाई। शाम को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कोलकाता के भजन गायक संजय शर्मा ने श्री गणेश के चरणों में भजनों की श्रंखला पेश की। राधा अष्टमी के अवसर पर बप्पा के दरबार में राधा और कृष्ण के रास की झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी के दौरान संजय शर्मा ने एक भजन ” राधे तेरे चरणों की गर धूल जो मिल जाए…, सुनाया तो लोग झूमने लगे। अगले क्रम में खलीलाबाद के प्रसिद्ध भजन गायक रोमी सरदार ने बाबा से नाता है क्यों घबराता है…, सुनाया। उसके बाद तेरे हर हालात को बदलेगा… ” सुनाया तो पंडाल बप्पा के जयकारों गूंज उठा। उस दौरान कमेटी के भारत भूषण गुप्ता, घनश्यामदास अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, योगेश बंसल, अखिलेश बंसल, पार्षद रंजीत सिंह, महिलाओं में संध्या बंसल, अंजू गुप्ता, उषा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, रुक्मणी अग्रवाल, अंशु बंसल, वीमी बंसल, नेहा बंसल, नीरजा सिंह, अनुराधा गोयल आदि लोग झूमने लगे।

बप्पा के दरबार में भजनों संग भंडारे में भक्तों ने चखा प्रसाद

धन्य धन्य भाग्य हमारे, गजानन घर में पधारे…

लखनऊ। पल्टन छावनी सेक्टर -ए सीतापुर रोड योजना कालोनी में चल रहे सात दिवसीय श्रीगणेश उत्सव के पांचवे दिन रविवार को कन्याओं को भोजन कराने के पश्चात भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें भक्तों ने पूड़ी, सब्जी, छोला, चावल, हलवा का प्रसाद चखा। वहीं बप्पा के दरबार में महिलाओं ने भजनों को प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय कर दिया। भारी बारिश में भी भक्तों का उत्साह दिखा। धन्य धन्य भाग्य हमारे, गजानन घर में पधारे…,मेरे कीर्तन में रंग बरसाओ, आओ आओ गजानन आओ… जैसे भजनों से बप्पा का दरबार गुंजायमान होता रहा। इस मौके पर श्रीकृष्ण कुशवाहा, संगीता, कोमल, आरती, सपना शुक्ला, किरण पाल, संध्या, पूजा, अजय कुशवाहा, महिपाल सिंह, राजकुमार, कुलदीप, मनीष, प्रियांशु, विजय, शम्भू शरण वर्मा, संजय पाल सहित काफी संख्या में भक्त मौजूद थे।

बप्पा की पूजा अर्चना के साथ हुई आरती
लखनऊ। आॅस्कर योग साईं कृपा सेवा संस्थान के तत्वाधान में शिवाजी मार्ग हीवेट रोड पर चल रही श्री श्री गणेश उत्सव में शनिवार को गणपति बप्पा का मंत्रो चारण के बीच रविवार की सुबह पूजा अर्चन अनिल पांडे ने किया। इससे पहले सुबह गणपति बप्पा की पूजा अर्चना के साथ आरती की गई। इसके बाद दुर्वाभिषेक रेनू, दिव्यांश, शिवांश, सुमन ,आनंद प्रजापति, उज्जवल, अमन, किया। आयोजक गणेश शंकर पवार ने बताया सहस्त्रनाम पाठ किया गया शाम को सिद्धिविनायक मुंबई की भव्य आरती के वक्त सैकड़ो की संख्या में भक्त मौजूद रहते हैं।

भूतनाथ में बप्पा की आराधना:
भूतनाथ मन्दिर इन्दिरा नगर लखनऊ के सभागार में लोक कल्याणार्थ एवम शान्ति समृद्धि के लिए श्री गणेश चतुर्थी पूजा का आयोजन किया गया। प्रात: 11 बजे सामूहिक रूप से भगवान श्री गणेश पूजा पूरे विधि-विधान से मनाई गई उसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। भक्तों ने भगवान श्री गणेश की पूजा.अर्चना कर प्रसाद के रूप में आशीर्वाद प्राप्त किया गया। शाम को भगवान श्री गणेश के भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

मखाना, बादाम, काजू से हुई गणपति की विशेष पूजा
लखनऊ। बड़ा शिवाला रानी कटरा में चल रहे 26वें श्री गणेश जन्मोत्सव समारोह के पांचवें दिन आज 108 नाम से भक्तों ने मखाना, काजू ,बादाम अर्पित किए। श्री गणेश महामंडल के संस्थापक सदस्य पंडित राम किशोर गौड़ जी द्वारा प्रारंभ कराए गए इस गणेश जन्मोत्सव का नगर भ्रमण शुक्रवार को होगा । पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत शुभ संस्कार समिति द्वारा मेटल की मूर्ति का पूजन किया जाता है , जिसको लेटे हुए हनुमान जी मंदिर परिसर तक ले जाकर गोमती के जल से आचमन कराया जाता है और वापस लाकर स्थापित कर दिया जाता है । संकटा देवी मंदिर समिति द्वारा पूजा में उपस्थित महिलाओं को प्रसाद स्वरूप साड़ी भी प्रदान की जाती है। आज पूजा में मुख्य रूप से लक्ष्मीकांत पांडे, आशीष अग्रवाल, राजकुमार मेहरोत्रा, आशीष मेहरोत्रा रिद्धि किशोर गौड़ राकेश कश्यप अन्य भक्त उपस्थित थे।

रिद्धि सिद्धि दुल्हन बनी, गजानन दूल्हा बने…
गजानन महाराज पधारो कीर्तन की तैयारी है…, रिद्धि सिद्धि दुल्हन बनी, गजानन दूल्हा बने… जैसे भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया। मौका था पल्टन छावनी सेक्टर-ए सीतापुर रोड योजना कालोनी में चल रहे सात दिवसीय श्रीगणेश उत्सव के पांचवें दिन रविवार को आयोजित भजन कीर्तन का। बप्पा के दरबार में महिलाओं ने नाम जप लो मैया का नाम जप लो…, मेरे बन जाएं बिगड़े काम, गजानन चले आना…, आओ तो सुनाएं हाल अपना, हम कैसे गुजारा करते हैं…, पकड़ लो हाथ जगदम्बे… सहित अन्य भजनों को प्रस्तुत किया। छठे दिन 12 सितंबर को बप्पा के दरबार में भंडारा होगा। इस मौके पर कीर्ति, सुंदरी, सुधा, शालू पाल, पूजा, संगीता, रेखा, कोमल पाल, आरती, कृष्णावती, गीता, अजय कुशवाहा, राजकुमार, कुलदीप, मनीष सहित काफी संख्या में भक्त मौजूद थे।

भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ बप्पा को किया विदा
लखनऊ। गणेश चतुर्थी के पांचवे दिन रविवार को श्रद्धा और भक्तिमय वातावारण में भक्तों के बीच विराजमान रहने के पश्चात विघ्नहर्ता गणेश अपने धाम को वापस लौटने के लिए चल पड़े।
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पूर्व पंडित जी ने मंगलमूर्ति की वैदिक मंत्रोच्चार से हवन एवं पूजन कर भक्तों के हाथों में रक्षासू़त्र बांध यजमान जनों ने प्रसाद वितरित किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें चावल छोले का वितरण किया गया। श्री गणेश सेवा समिति जल संस्थान की ओर से ऐशबाग स्थित जलकल विभाग कालोनी में चल रहे पंचम गणेश उत्सव के अंतिम दिन हवन पूजन, मूर्ति विसर्जन एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पं. ललित मिश्रा ने मंगलमूर्ति की वैदिक मंत्रोच्चार पूजन अर्चन का कार्य संपन्न कराया। पूजाअर्चना के बाद पंडित जी के निर्देशन में स्वाहा मंत्रोच्चार पर यजमान जनों तथा सभी भक्तों गणों ने पांच-पांच आहूति हवन कुंड में डालकर सभी के लिए मंगल कामना करते हुए दु:ख दरिद्रता दूर एवं स्वथ्य रहने की भगवान से प्रार्थना की। यजमान व भक्तों गणों के हाथों में पुरोहित ने रक्षासू़त्र बांधकर खुशहाल रहने का आशीर्वाद प्रदान किया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद समिति की ओर से विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें बप्पा का भोग लगा हुआ चावल छोला एवं हलवा चना का प्रसाद वितरित किया गया हजारों की संख्या भक्तगणों प्रसाद ग्रहण किया। अगले चरण में श्रद्धा और भक्तिमय वातावारण में भक्तों के बीच विराजमान रहने के बाद बप्पा अपने धाम को रथ पर सवार होकर चल पड़े। कार्यक्रम संयोजिकाअनामिका मिश्रा ने बताया कि यहां का गणेश उत्सव का हिन्दू-मुस्लिम एकता और भाईचारा का प्रतीक माना जाता है क्योंकि सभी हिन्दू-मुस्लिम लोग गणेश चतुर्थी पर्व को सफल बनाने के लिए बढ़ चढ़कर सहयोग करते है। उपेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में मनौतियों के राजा गणपति महाराज को फूलों की मालाओं एवं सिंदूर से श्रृंगार करके वाहन पर रखा गया। ढोल-नगाड़े की धुनों एवं गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना, एक दो तीन चार बप्पाजी जय जयकार के जयघोष के बीच इको फ्रेंडली मनौतियों के राजा को रंग-गुलाल, फूलों की वर्षा करते हुए विसर्जन स्थल के लिए झूमते-नाचते भक्तों का जनसमुदाय ऐशबाग जलकल कालोनी से कुड़िया घाट के लिए निकल पड़े। श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूजे गए गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन का किया गया। इस मौके पर उमाशंकर मिश्रा, शारदा मिश्रा, रामशंकर शर्मा, कुसुम लता, जितेन्द्र कुमार, मंजू, उपेन्द्र पाण्डेय, अर्चना पाण्डेय, वीरेन्द्र पाण्डेय, ममता रानी, कर्तव्य पाण्डेय, पीयूष जयसवाल, अनमिका मिश्रा, अनुष्का आनंद, दिव्यांशी मिश्रा, अंकिता शर्मा, सोनी शर्मा, दिव्या मिश्रा, मोहित शर्मा, युवराज, अंशु शर्मा, मुस्कान शर्मा, मोहनीश त्रिवेदी, डा राजीव तिवारी, अमरनाथ मिश्रा, आरिफ खान, विवेक शर्मा उपस्थित थे।

धूमधाम से निकली अलीगंज के राजा की विसर्जन शोभा यात्रा

बम बम लहरी के गूंजे स्वर

लखनऊ। अलीगंज गुलाब वाटिका अपार्टमेंट परिसर में चल रहे पांच दिवसीय गणेशोत्सव का रविवार को मूर्ति विसर्जन के साथ ही अलीगंज का राजा का महोत्सव सम्पन्न हो गया। विसर्जन से पूर्व पंडित उमेश मिश्रा द्वारा हवन सम्पन्न हुआ। हवन में संस्था के सभी लोग अपने परिवार के साथ शामिल हुये। जिसमे समिति के संरक्षक राज कुमार सिंघल, महेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, मनोज मिश्रा, अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, महामंत्री शरद तिवारी, मीडिया प्रभारी मनीष गुप्ता आदि लोग आदि लोग शामिल हुये। उसके बाद भगवान गणेश की विसर्जन शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ से निकाली गई। यात्रा मे भोलेनाथ माता पार्वती के चल रहे उनके भूत, प्रेत भी चल रहे थे। बम बम लहरी की धुन झूम रहे थे। विसर्जन शोभा यात्रा गुलाब वाटिका से प्रारम्भ होकर नेहरुबाल वाटिका, शिव मेडिकल तिराहा, कपूरथला, आईटी चौराहा, हनुमान सेतु होते हुये शाम को गोमती तट पर मंत्रोच्चारों के साथ बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन हुआ। इससे पहले सुबह बप्पा के दरबार में बडी संख्या श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। शोभा यात्रा में भगवान गजानन का रथ भव्य रहने के साथ-साथ जमशेदपुर झारखंड से डंका पार्टी ने धूम मचाया। इसके अलावा झांकी ग्रुप विशाल कालिया हरियाणा ने पूरे रास्ते में झांकी का मंचन किया।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी पर सजे बाजार, कान्हा की बांसुरी और मूर्ति कर रही आकर्षित

लखनऊ। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व है। कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित है। घरों...

‘श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरिया’… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

ख्यातिलब्ध कलाकारों की कथक प्रस्तुतियों ने बनाया नमन समारोह को यादगार नवांकुरों के घुघरुंओं ने दर्शकों का दिल जीता लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ...

रंगों और रचनात्मकता के साथ संपन्न हुआ ‘नवागमन’

लखनऊ। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के वास्तुकला एवं योजना संकाय में आयोजित दो दिवसीय नवागमन ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन एक रंगमय,...

जन्माष्टमी पर सजे बाजार, कान्हा की बांसुरी और मूर्ति कर रही आकर्षित

लखनऊ। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व है। कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित है। घरों...

‘श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरिया’… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

ख्यातिलब्ध कलाकारों की कथक प्रस्तुतियों ने बनाया नमन समारोह को यादगार नवांकुरों के घुघरुंओं ने दर्शकों का दिल जीता लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ...

रंगों और रचनात्मकता के साथ संपन्न हुआ ‘नवागमन’

लखनऊ। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के वास्तुकला एवं योजना संकाय में आयोजित दो दिवसीय नवागमन ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन एक रंगमय,...

भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति, सृजन और संवेदना का प्रतीक रही है

निबंध प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, लखनऊ एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ के संयुक्त तत्त्वावधान...

रॉक बैंड की प्रस्तुति के बीच इस्कॉन मंदिर में होगा कान्हा का स्वागत

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में 4 सितंबर दिन शुक्रवार...

पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

लखनऊ। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कला दीर्घा, अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं कला स्रोत कलावीथिका के संयुक्त तत्वावधान में पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी...