back to top

बजरंग दल ने निकाली भगवा बाइक यात्रा

व्यापारियों व अन्य सहयोगियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया
लखनऊ। आज विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, लखनऊ पश्चिम द्वारा आयोजित एक भव्य बाइक शोभा यात्रा श्री राम के परम भक्त पवन पुत्र केसरी नन्दन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली गई। इसमें सैकड़ों संख्या में सनातनी भाई-बंधु/भगिनी व बजरंगी साथियों ने उल्लास के साथ भाग लिया। समस्त यात्रा मार्ग में विभिन्न स्वागत केंद्र बनाए गए जिसमें व्यापारियों व अन्य सहयोगियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, विश्व हिंदू परिषद के अवध प्रांत के प्रान्त संगठन मंत्री विजय प्रताप जी ने कहा कि ये यात्रा हमारे इष्ट प्रभु बजरंगबली के जन्मोत्सव पर हम निकाल रहे है इससे हम ये संदेश देना चाहते है कि जिस प्रकार बजरंगबली के पास असीमित शक्तियां थी पर उन्हें भी जामवंत जी को याद दिलाना पड़ा उसी प्रकार हिन्दू समाज भी सोए नहीं वो ये जान ले कि वो एकजुट रहेगा तो उसकी शक्तियां भी असीमित है जातियों में बांटने वालों से सावधान रहे हिन्दू समाज । जिला संगठन मंत्री लखनऊ समरेंद्र सिंह ने कहा कि हिन्दव:सोदरा: सर्वे, न हिन्दू: पतितो भवेत्। मम दीक्षा हिन्दू रक्षा, मम मंत्र: समानता।। अर्थात सभी हिन्दू सहोदर भाई है, कोई भी हिन्दू पतित नहीं है।
हिंदुओं की रक्षा मेरी दीक्षा है, हमारा मंत्र समानता का है। जिला संयोजक बजरंग दल यादवेंद्र ने कहा कि बजरंग दल का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप में बजरंगी है भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद है हम पर और हमारा प्रण है कि कभी कहीं किसी हिन्दू समाज के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा ,विभाग संयोजक विजय निषाद,सह विभाग संयोजक अमरेंद्र , जिला कार्याध्यक्ष अंकुश सूरी, जिला उपाध्यक्ष नीतू सिंह , जिला मंत्री पंकज तिवारी व नीरज सिंह अमित श्रीवास्तव, जिला सह मंत्री तरनजीत सिंह डंग, प्रचार प्रसार प्रमुख गणेश पंवार,शुभम गौर , जिला सह संयोजक बजरंग दल दीपक साहू व जितेंद्र राजपूत ,विशाल कोहली, मोहित गुप्ता प्रखण्ड अध्यक्ष, राजीव पाण्डेय प्रखण्ड मंत्री ,मातृशक्ति संयोजिका रीना, दुगार्वाहिनी संयोजिका बबीता मिश्रा व श्वेता श्रीवास्तव , लक्की गौतम, चंद्रकेश दीक्षित, शिवहरी सिंह,परमात्मा, विशाल वर्मा,नमिता गुप्ता, विनोद वर्मा,राहुल, अभिषेक, अभिनंदन , सचिन सिंह, शिवजीत गिरी , राहुल सोनकर , अभय , अनुज पंडित, गीता मिश्रा, जिला सह प्रचार प्रसार प्रमुख आदित्य तिवारी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...