back to top

सभी मंडलों में अटल जी के नाम पर बनेंगे आवासीय विद्यालय: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि के मौके पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के 18 मंडलों में अटली जी के नाम पर आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे। इसके साथ ही उनके नाम पर बटेश्वर में एक स्मारक भी बनाया जा रहा है। राजधानी के लोकभवन में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 मंडलों में अटली जी के नाम पर आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे और प्रदेश सरकार बटेश्वर में उनके नाम पर स्मारक भी बनवा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अटल जी की स्मृति में डीएवी कॉलेज, कानपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए भी पांच करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया और कहा कि आज भी सभी की जुबां पर अटल जी का ही नाम है और हर किसी के मन में उनके लिए सम्मान है।

 

 

योगी ने कहा, अटल जी की नजर में कोई भी व्यक्ति छोटा बड़ा नहीं था। वो सदैव कहते थे कि मैं मरने से नहीं डरता हूं, बदनामी से डरता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा, अटल जी के विचार प्रेरणा के स्त्रोत हैं। उन्होंने राजनीति में पारदर्शिता के साथ काम किया। उन्होंने अखंड भारत का सपना देखा था। (जम्मू कश्मीर से) अनुच्छेद 370 (के प्रावधानों को) हटाकर सरकार ने उनको श्रद्धांजलि दी है। योगी ने कहा अटल जी के सम्मान में प्रदेश सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं और लखनऊ में बने इकाना स्टेडियम का नाम अटल जी के नाम पर रखा गया है, इसके साथ ही लखनऊ में चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रक्रिया में है जबकि बलरामपुर में केजीएमयू का सेटेलाइट सेंटर स्थापित किया जा रहा है, जिसे कालांतर में मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने 25 दिसंबर को लोकभवन में अटल जी की 25 फुट की प्रतिमा का अनावरण करने की घोषणा की।

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....