back to top

लोक नृत्य प्रस्तुत कर कलाकारों ने जीता दिल

गढ़वाली आपसी भाईचारा समिति की ओर से आयोजन
लखनऊ। गढ़वाली आपसी भाईचारा समिति (पंजीकृत) लखनऊ द्वारा होली मिलन एवं वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन ज्ञान सरोवर स्कूल, वृन्दावन योजना लखनऊ में किया गया। उक्त समारोह में मुख्य अतिथि सुषमा खर्कवाल, महापौर लखनऊ एवं विशिष्ट अतिथि बृजमोहन शर्मा, पार्षद, इब्राहिमपुर प्रथम द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्म किया। समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी एवं पदाधिकारियो द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ, प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। वृद्धजन सम्मान में समाज के वर्यावद्ध सदस्यो को भी अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गढ़वाल के कई लोक नृत्य एवं लोक गायनों की प्रस्तुति दी गयी जिसका शुभारम्भ लवली घिल्डियाल के नेतृत्व में श्रीगणेश वन्दना और शिवस्तुति से हुई। मंच का संचालन जे पी डिमरी द्वारा किया गया।
सामूहिक नृत्य में निलमथा किरन रावत टीम द्वारा ता छुमा ता छुमा, मुन्नी देवी टीम दाजू मि पर्वतो कू वासी, गोमतीनगर दमयन्ती नेगी टीम ओटुआ बेलना, वृन्दावन पीजीआई प्रेम सिंह बिष्ट और महिंद्रा राणा टीम द्वारा होली गीत कैन मारी पिचकारी, विकास नगर त्रिलोचनी रावत टीम द्वारा राधा पाण्डोवास गाने पर लोक नृत्य प्रस्तुत किया। एकल गायन में देवेन्द्र सिंह मेहर ने पहाड़ो कू रैबासी, इंदु थपलियाल सर वीना पतरोला, अनीता चौहान, घुघुती, मुन्नी देवी बसंत बहार माजी दैण फुलासार मांजी ने एकल गढ़वाली गीत का गायन किया गया। सुषमा नौटियाल के नेतृत्व में गढ़वाली लोक संस्कृति पर आधारित नाटक, पिंकी शर्मा की टीम द्वारा राम जी की निकली सवारी में बाल कलाकारो की झांकी प्रस्तुत की गई। अदिति सजवान और अविका सजवान द्वारा पिंगली साड़ी, ज्योति नेगी और दिव्या भंडारी द्वारा होली आई एवं सानवी रावत द्वारा एकल खोई गे छौ झुमकी गीत पर नृत्य किया गया। दिनेश तिवारी जी द्वारा हाथ धोने के सही तरीके कई बीमारियो के बचाने के उपयोग बताये। कार्यक्रम के दौरान सरोजनी नगर विधायक के प्रतिनिधि रमाशंकर त्रिपाठी, केएन सिंह एवं समिति के पदाधिकारीगण क्षेत्रीय प्रभारीगण, सदस्यगण, मातृशक्ति और भारी संख्या में दर्शको ने जय बद्री विशाल के उद्घोष से सभी कलाकारो उत्साहवर्धन किया।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी पर सजे बाजार, कान्हा की बांसुरी और मूर्ति कर रही आकर्षित

लखनऊ। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व है। कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित है। घरों...

‘श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरिया’… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

ख्यातिलब्ध कलाकारों की कथक प्रस्तुतियों ने बनाया नमन समारोह को यादगार नवांकुरों के घुघरुंओं ने दर्शकों का दिल जीता लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ...

रंगों और रचनात्मकता के साथ संपन्न हुआ ‘नवागमन’

लखनऊ। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के वास्तुकला एवं योजना संकाय में आयोजित दो दिवसीय नवागमन ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन एक रंगमय,...

भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति, सृजन और संवेदना का प्रतीक रही है

निबंध प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, लखनऊ एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ के संयुक्त तत्त्वावधान...

रॉक बैंड की प्रस्तुति के बीच इस्कॉन मंदिर में होगा कान्हा का स्वागत

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में 4 सितंबर दिन शुक्रवार...

पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

लखनऊ। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कला दीर्घा, अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं कला स्रोत कलावीथिका के संयुक्त तत्वावधान में पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी...