कलाकारों द्वारा झोड़ा लोक-नृत्य का आयोजन
लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद के उत्तरायणी कौथिग-2024 में भाग लेने वाले शाखा गोमती नगर के कलाकारों का पुरस्कार वितरणआज पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर में हुआ। संरक्षक प्रो. आरसी पन्त एवं मुख्य संयोजक टीएस मनराल द्वारा कलाकारों को पुरस्कार प्रदान किये गये। इस अवसर पर उत्तरायणी कौथिग-2024 में प्रथम स्थान प्राप्त इन्दिरा नगर विस्तार की टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के कार्यक्रम के पश्चात वृहद् झोड़ा लोक-नृत्य कलाकारों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पीसी पन्त, गोपल दत्त गरवाल, केएन चंदोला, गोविन्द सिंह बोरा, ख्याली सिंह, हेमंत सिंह गड़िया, महेंद्र पंत, बसंत भट्ट,हरीश कांडपाल गिरीश चंद कोठारी, शकर पांडे,दीपा पाण्डेय,भारती काडपाल राकेश, मनीष , मोहन बिष्ट हुडका वादक सहित अनेक लोग उपस्थित थे।





