यूपी दर्शन पार्क गोमती मे चल रहा समर कार्निवल
लखनऊ। यूपी दर्शन पार्क गोमती मे चल रहें समर कार्निवल 2025 प्रगति इवेंट, जेटेक और लखनऊ विकास प्राधिकरण के सम्मिलित प्रयास से 30 मई से। 24 जून तक चलने वाले समर कार्निवल 2025 आज जेष्ठ माह के पांचवें और अंतिम मंगलवार राम भक्त हनुमान जी की कृपा से एक से बढ़कर एक नागमो ने हर जगह अपने अमित छाप छोड़ी। अंबालिका नवयुग डांस गुरुद्वारा बॉलीवुड कल्चरल प्रोग्राम प्रस्तुत किया गया, पल्लवी कुमारी द्वारा योद्धा बन गई, ऋषि द्वारा मोरनी बाग में, रर्षा त्रिपाठ तथा नव्या कुमारी का लूंगी डांस पीहू द्वारा रंगीला मारो और पूनम घूमर डांस खूब तालियां बजी। समर कार्निवल 2025 में पूरे भारत को एक रंग में दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। राजस्थानी पंजाबी अवधि मराठी गुजराती बंगाली कश्मीरी उत्तराखंडी आसामी सही देश के सभी राज्यों से कला सांस्कृतिक को बढ़ावा देने का सफर प्रयास है। समर कार्निवल 2025 में आए सभी सम्मानित आगंतुकों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह उपाध्यक्ष एन बी सिंह जेटेक संस्था के अधिकारी सूरज एवं अभिषेक द्वारा किया गया।





