back to top

पुस्तक विमोचन संग 12 विभूतियां सम्मानित

लखनऊ। मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी ने आज साहित्यकार पं. हरि ओम शर्मा हरि द्वारा रचित काव्यकृति कवितायें कामयाबी का लोकार्पण उ.प्र. प्रेस क्लब में किया। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का शुभारम्भ ईश वंदना, सरस्वती वंदना एवं माता.पिता की सुमधुर आरती से हुआ। पुस्तक के लेखक व साहित्यकार पं. हरि ओम शर्मा हरि ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया। समारोह की अध्यक्षता प्रख्यात कवियत्री एवं हिन्दी साहित्य जगत की सशक्त हस्ताक्षर रमा आर्य रमा ने की।

पुस्तक विमोचन

इस अवसर पर अवनीश अवस्थी ने कहा कि पुस्तक कवितायें कामयाबी की ऐसी प्रेरणादायी पुस्तक है, जिसे पढ़कर किशोर व युवा समझदारी से अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। इस पुस्तक में प्रत्येक कविता को उसके भावार्थ के साथ प्रस्तुत करना अनुपम प्रयोग है, जिससे पाठकगण कविताओं की प्रत्येक पंक्ति के मर्म को गहराई से समझ पायेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अन्य रचनाकार भी इस अनुपम प्रयोग से प्रेरणा लेंगे।

पुस्तक विमोचन समारोह book release function का खास आकर्षण सामाजिक उत्थान में अतुलनीय योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान समारोह रहा, जिन्हें मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी ने पगड़ी पहनाकर, शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली महान विभूतियों में डा. जगदीश गाँधी, उमेश चन्द्र तिवारी, आईएएस, मायादेवी शर्मा, डा. अंशुमान पाण्डेय, डा. संदीप अग्रवाल, डा. सुल्तान शाकिर हाशमी, मुरलीधर आहूजा, राजेन्द्र चौरसिया, शील अग्रवाल शामिल एवं ज्वाला प्रसाद शर्मा शामिल हैं।

इस अवसर पर अपने स्वागत भाषण में पं. हरि ओम शर्मा हरि ने कहा कि आप सभी की उपस्थिति ने मेरा मनोबल व उत्साह दो गुना नहीं अपितु सौ गुना कर दिया है। हरि ओम शर्मा को पं. हरि ओम शर्मा हरि बनाने वाले तो आप ही हैं। पं. शर्मा ने आगे कहा कि अवनीश अवस्थी एवं मंचासीन महान विभूतियों के हाथों मेरी पुस्तक का लोकार्पण होना मेरे लिए अति.सौभाग्य की बात है।

साहित्य आराधन के वार्षिकोत्सव में विभूतियां सम्मानित

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी पर सजे बाजार, कान्हा की बांसुरी और मूर्ति कर रही आकर्षित

लखनऊ। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व है। कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित है। घरों...

‘श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरिया’… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

ख्यातिलब्ध कलाकारों की कथक प्रस्तुतियों ने बनाया नमन समारोह को यादगार नवांकुरों के घुघरुंओं ने दर्शकों का दिल जीता लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ...

रंगों और रचनात्मकता के साथ संपन्न हुआ ‘नवागमन’

लखनऊ। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के वास्तुकला एवं योजना संकाय में आयोजित दो दिवसीय नवागमन ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन एक रंगमय,...

भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति, सृजन और संवेदना का प्रतीक रही है

निबंध प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, लखनऊ एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ के संयुक्त तत्त्वावधान...

रॉक बैंड की प्रस्तुति के बीच इस्कॉन मंदिर में होगा कान्हा का स्वागत

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में 4 सितंबर दिन शुक्रवार...

पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

लखनऊ। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कला दीर्घा, अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं कला स्रोत कलावीथिका के संयुक्त तत्वावधान में पारस अंतरराष्ट्रीय दृश्यकला प्रदर्शनी...