back to top

मप्र के मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत, सात बीमार

मुरैना। मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के दो गांवों में सोमवार रात को कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। पुलिस महानिरीक्षक राजेश हिंगनकर ने बताया कि संदिग्ध अवैध शराब पीने से 12 लोग मारे गए और सात अन्य गंभीर रुप से बीमार हो गए।

उन्होंने कहा कि भादंवि की धारा 304 और आबकारी अधिनियम के संबद्घ धाराओं में मामला दर्ज किया गया है तथा जांच और पूछताछ के लिए कुछ व्यक्तियों को हिरासत में भी लिया गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट में मुरैना के जिला आबकारी अधिकारी को निलंबित करने की घोषणा की। चौहान ने ट्वीट किया, मुरैना की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखदाई है। मामले की जांच जारी है, लेकिन प्रथम दष्टया सुपरविजन में लापरवाही बरतने पर जिला आबकारी अधिकारी को निलंबित किया गया है।

इस बीच, अवैध शराब के सेवन से 12 लोगों की मौत होने और सात अन्य के बीमार होने पर एक पुलिस अधिकारी को भी निलंबित किया गया है। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि घटना की जांच के लिए एक दल वहां भेजा जा रहा है। मिश्रा ने ट्वीट में कहा, मुरैना में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों की घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस मामले में संबंधित थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। जांच के लिए अलग से एक दल भी भेजा जा रहा है।

घटना के लिए जिम्मेदार कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने भी मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, शराब माफियाओं का कहर जारी। उज्जैन में 16 जान लेने के बाद अब मुरैना में शराब माफियाओं ने 10 के करीब लोगों की जान ले ली। शिवराज जी, शराब माफिया आखिर कब तक यूं ही लोगों की जान लेते रहेंगे? सरकार बीमार लोगों का समुचित इलाज करवाए और पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करे।

कमलनाथ ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री (शिवराज सिंह चौहान) माफिया के खिलाफ कार्रवाई को लेकर झूठे दावे कर रहे हैं। इससे पहले मंगलवार सुबह को जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने पीटीआई भाषा को बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 14 किलोमीटर दूर मानपुर एवं पहावाली गांवों में हुई। उन्होंने बताया कि जहरीली शराब पीने से मानपुर और पहवाली गांव के 11 लोगों की मौत हो गई तथा आठ लोग गंभीर रुप से बीमार हो गए।

इसके बाद अस्पताल में एक और बीमार व्यक्ति की मौत हो गई। बीमार लोगों को बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को अवैध शराब का सेवन करने वाले गांव के लोगों की हालत बिगडऩे लगी और 11 लोगों की मौत हो गई और बाकी बीमार लोगों को उपचार के लिए ग्वालियर के अस्पताल में भेजा गया।

सुजानिया ने बताया कि सभी मृतकों का मुरैना के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती लोगों के बयान लेने पुलिस वहां पहुंच गई है। उनके बयान लेने के बाद ही साफ हो पाएगा कि गांव में संदिग्ध जहरीली शराब कहां से आई थी। एसपी ने बताया कि पुलिस गांव में भी पूछताछ कर रही है। इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्वाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...

विनिर्माण क्षेत्र की अगस्त में सुस्त पड़ी रफ्तार, मांग में नरमी से पांच साल का निचला स्तर

नयी दिल्ली। देश के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि मांग में नरमी के बीच उत्पादन और नए ऑर्डर की वृद्धि धीमी पड़ने से अगस्त में...

7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ से मजबूत हुई भारत की रफ्तार, पीएम मोदी बोले-यह 140 करोड़ भारतीयों की ताकत

पहली तिमाही की आर्थिक वृद्धि RBI के अनुमान से ज्यादा, पीएम ने वैश्विक संकट के बीच भारत के प्रदर्शन को सराहा, स्वदेशी और...

5 महीने में टूटी बादशाह-ईशा रिखी की शादी! दोनों ने लिया अलग होने का फैसला

नयी दिल्ली। मशहूर रैपर बादशाह और अभिनेत्री ईशा रिखी ने शादी के करीब पांच महीने बाद अलग होने की घोषणा की है। दोनों ने सोमवार...