back to top

महिलाओं का विकास हमारी प्राथमिकता, हाथरस में बोले मुख्यमंत्री योगी 

महिला खिलाडियों की तरह आगे बढ़ें हाथरस की बेटियां : सीएम योगी 

हाथरस/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि जिस तरह से हाल के एशियाई खेलों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला खिलाडियों ने कमाल किया उसी तरह से हाथरस की बेटियों को भी आगे बढ़ना चाहिए।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि आदित्यनाथ 177.29 करोड़ रुपये की 214 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए हाथरस में थे।

उन्होंने हाथरस में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित करते कहा, डबल इंजन सरकार की सोच विकास की सोच है। इसके तहत सरकार सड़क, पेयजल और स्टेडियम समेत अपने सभी कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रही है। हम चाहते हैं कि जिस तरह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बेटियों ने एशियाई खेलों में कमाल किया, उसी तरह से हाथरस जिले की बेटियां भी आगे बढ़ें।

आदित्यनाथ ने कहा, हमारी सरकार ने तय किया है कि एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक लाने वाली बेटियों को हम पुलिस उपाधीक्षक बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बेटे और बेटियों में कोई भेदभाव नहीं है तथा उनकी सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत मिलने वाली धनराशि को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया है। आदित्यनाथ ने इस मौके पर यह भी कहा कि अब उत्तर प्रदेश में दंगे नहीं होते और त्योहार खुशी के साथ मनाए जाते हैं।

उन्होंने यह भी कहा, महिलाओं का विकास हमारी प्राथमिकता है। आज गरीबों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाएं डबल इंजन सरकार के एजेंडे में हैं। महिलाओं को आगे लाकर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने पिछले साढ़े नौ साल में देश में बदलाव आने और साढ़े छह साल में उत्तर प्रदेश में परिवर्तन आने का दावा करते हुए कहा, आज हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक नया भारत देख रहे हैं। आज के भारत में, जाति, पंथ, धर्म, क्षेत्र, भाषा या लिंग के आधार पर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, मंत्री बेबी रानी मौर्य, असीम अरुण और अनेक अन्य नेता भी मौजूद थे।

यह खबर पढ़े- World Cup 2023 : भारत को बड़ा झटका, बांग्लादेश के खिलाफ मैच में पंड्या चोटिल, सूर्यकुमार मैदान में 

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...