back to top

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, दूसरे युवक से शादी के लिए महिला ने अपनी बेटी को मार डाला

नयी दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में एक महिला ने एक व्यक्ति से शादी करने के लिए अपनी पांच साल की बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम के जरिए उक्त व्यक्ति से बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा कि महिला ने पुलिस को यह बताया कि दिल्ली आने से पहले वह हिमाचल प्रदेश में एक रिश्तेदार के यहां रहती थी, जहां उसकी बच्ची का यौन उत्पीड़न भी किया गया था।

पुलिस को दिल्ली के दीप चंद बंधु अस्पताल से शुक्रवार को सूचना मिली कि एक बच्ची को मृत अवस्था में लाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच करने पर बच्ची की गर्दन पर गला घोंटने के निशान पाए गए। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और बच्ची की मां समेत उसके रिश्तेदारों से पूछताछ की गई। बयान में कहा गया कि महिला से कड़ी पूछताछ करने पर उसने अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

इसमें कहा गया कि महिला ने बताया कि उसके पहले पति ने उसे छोड़ दिया था, जिसके बाद इंस्टाग्राम पर उसकी राहुल नामक व्यक्ति से बातचीत हुई और बाद में वह उससे शादी करने के इरादे से दिल्ली आ गई। बयान में कहा गया कि राहुल और उसके परिवार ने बच्ची को अपनाने से इनकार कर दिया तथा राहुल ने महिला से शादी करने से भी मना कर दिया, जिसके बाद महिला ने परेशान होकर बच्ची का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि अशोक विहार थाने में इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) और 65 (2) (विशिष्ट मामलों में बलात्कार) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 6 (गंभीर यौन हमला) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसने कहा कि मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...